facebookmetapixel
Advertisement
Sensex-Nifty में लाल निशान! 78 हजार के पास पहुंचा सेंसेक्स, जानिए गिरावट की मुख्य वजहेंदेश में कपास की बंपर सप्लाई से घट सकते हैं कच्चे माल के दाम, कपड़ा उद्योग को मिलेगी राहतMCX पर शुरू हुआ क्रूड सनफ्लावर ऑयल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदामहाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की तैयारी, CWC की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होंगी नदी जोड़ परियोजनाएंमहाराष्ट्र में पांच वर्षों में बंद हुई 36,211 कंपनियां, CM फडणवीस ने कहा: इनमें 76% तो कभी चालू ही नहीं हुई थींकैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ा

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया का एबिटा बढ़ा

Advertisement

एक साल पहले की अवधि के दौरान आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के इस संयुक्त उद्यम का एबिटा 36.5 करोड़ डॉलर था।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:25 PM IST
Arcelor Mittal Q2 results

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने जून तिमाही के दौरान एबिटा में पिछले साल के मुकाबले 54.24 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है और यह बढ़कर 56.3 करोड़ डॉलर हो गई है।

इस्पात के अधिक निर्यात और कम लागत की वजह से यह इजाफा हुआ है। एक साल पहले की अवधि के दौरान आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के इस संयुक्त उद्यम का एबिटा 36.5 करोड़ डॉलर था।

इस्पात के अधिक औसत बिक्री मूल्य और कम लागत की वजह से पिछली तिमाही की तुलना में एबिटा 65.10 प्रतिशत तक अधिक रहा। मार्च तिमाही में एबिटा 34.1 करोड़ डॉलर था। कच्चे इस्पात का उत्पादन 18 लाख टन की दर पर पिछले साल के मुकाबले 7.4 प्रतिशत अधिक रहा।

कंपनी ने कहा कि 85 दिनों तक कोरेक्स भट्टी बंद रहने के बाद पिछली तिमाही की तुलना में यह स्थिर रहा, जिसे डीआरआई के जरिये अधिक उत्पादन ने संतुलित कर दिया। पिछले साल की तुलना में इस्पात निर्यात 11.1 प्रतिशत बढ़कर 17 लाख टन रहा, लेकिन हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के नियोजित रखरखाव के कारण पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 8.3 प्रतिशत तक गिरावट आई।

ये आंकड़े 30 जून, 2023 को समाप्त तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए आर्सेलरमित्तल के परिणामों के हिस्से के रूप में प्रकाशित किए गए थे। कंपनी जनवरी से दिसंबर की अवधि को वित्त वर्ष मानती है। एएम/एनएस इंडिया में आर्सेलरमित्तल की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी ने बताया कि एएम/एनएस इंडिया हजीरा संयंत्र का वर्ष 2026 तक क्षमता विस्तार करके 1.5 करोड़ टन तक करने की योजना अच्छी प्रगति कर रही है।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement