facebookmetapixel
Advertisement
NSE ने सेबी के पास IPO पेपर जमा किए, ₹30,000 करोड़ जुटाने की योजना; देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बनेगाBrazil में फ्लेक्स फ्यूल 70% सस्ता क्यों?मुंबई में जल संकट गहराया, BMC की पाबंदियों से 2.07 लाख घरों की डिलीवरी पर खतराSuzlon 2.0: क्या शेयर अगली रैली के लिए तैयार है?India-EU FTA पर साल के अंत तक लगेगी मुहर, 99% भारतीय निर्यात पर घटेगा शुल्कभारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल! सिर्फ 10 दिन का रणनीतिक तेल भंडार, CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंताSEBI की चेतावनी: अनलिस्टेड शेयरों में निवेश से पहले सावधान! इन प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग से बचेंस्मॉल कैप निवेश का सही तरीका क्या है? एक्टिव, पैसिव या स्मार्ट-बीटा फंड; कहां मिलेगा बेहतर रिटर्नJioBlackRock AMC ने ओवरनाइट फंड को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर से जोड़ा, निवेशकों को मिलेंगे ये फायदेReliance AGM 2026: Jio IPO से AI तक, मुकेश अंबानी के बड़े ऐलान पर टिकी बाजार की नजर

जोखिम उठाने की संस्कृति बनाएं बहुपक्षीय विकास बैंक: रिपोर्ट

Advertisement

यह बात बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर जी20 के स्वंतत्र विशेषज्ञ समूह की दूसरी रिपोर्ट में कही गई है।

Last Updated- October 13, 2023 | 10:59 PM IST
World Bank reforms needed

बहुपक्षीय विकास बैंकों (MDB) को निजी क्षेत्र से 240 अरब डॉलर के निवेश को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिए एमडीबी को अपना नजरिया बदलना चाहिए। यह बात बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर जी20 के स्वंतत्र विशेषज्ञ समूह की दूसरी रिपोर्ट में कही गई है।

इसमें कहा गया है कि बहुपक्षीय विकास बैंकों को एक समग्र संस्थान के दृष्टिकोण को अपनाते हुए निजी निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा गया है कि निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए जोखिम को नजरअंदाज करने की संस्कृति के बजाय जानबूझकर जोखिम उठाने की संस्कृति पर जोर देना चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 80 वर्षों तक एक जैसी स्थिति रहने के बाद अब पूल्ड पोर्टफोलियो गारंटी और हाईब्रिड पूंजी जैसे नए उपकरण पेश करने का वक्त आ गया है। साथ ही कहा गया है कि बहुपक्षीय विकास बैंकों के ऋण के दायरे में निजी निवेशकों को भी शामिल करना चाहिए।

एनके सिंह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘गांधीनगर में दिखे झिझक और पूर्वाग्रहों से बदलाव आया है। कल बहुत अधिक सकारात्मक उत्साह दिखा। गवर्नरों ने बेहतर, बड़े और स्पष्ट एमडीबी के विचार की सराहना की।’

सिंह ने कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंकों को खुद अपना आकलन करना होगा और अतिरिक्त रुपये का निवेश कोई खराब बात नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘बहुपक्षीय विकास बैंकों को जोखिम को नजरअंदाज करने की अपनी संस्कृति को छोड़ना होगा। यह करना कहना जितना ही आसान है। हाईब्रिड पूंजी की संभावना के लिए इसे मानव संसाधन विकास कौशल की भी जरूरत होगी।’

निजी निवेश के विभिन्न जोखिमों को कम करने के उपायों पर रिपोर्ट की दूसरी संस्करण में कहा गया है कि विदेशी मुद्रा जोखिमों के प्रबंधन के लिए ऑफ शोर हेजिंग तंत्र बनाने और ऑनशोर हेजिंग विकल्पों को बढ़ाने पर सोचना चाहिए।

इसने विश्व बैंक की बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (मीगा) को अन्य बहुपक्षीय विकास बैंकों के साथ साझेदारी के जरिये दमदार ऋणदाता बनने का सुझाव दिया है। इसमें पोर्टफोलियो जोखिम हस्तांतरण आदि तमाम उपाय शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement