facebookmetapixel
Advertisement
Post Office Scheme: पति-पत्नी मिलकर करें निवेश, हर महीने मिलेंगे ₹9,250; जानें फिक्स इनकम का पूरा गणितOMCs अभी भी दबाव में, पेट्रोल में ₹6.6 और डीजल में ₹9.7 तक और बढ़ोतरी की जरूरत: ब्रोकरेज रिपोर्टEbola Alert: DGCA ने एयरलाइंस के लिए जारी किए सख्त नियम, यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्यगर्मी, अल-नीनो और ईरान युद्ध ने बिगाड़ा महाराष्ट्र के ‘अल्फांसो’ का ​कारोबार₹54 के Suzlon शेयर पर ₹71 का टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदेंखराब CIBIL स्कोर के बावजूद मिल सकता है पर्सनल लोन? एक्सपर्ट से समझें पूरा प्रोसेसConsumer Durable: गर्मी और EMI ने बढ़ाई कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों की चमक, कई शेयरों में बड़ा अपसाइडGold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: सेंसेक्स फिसला, निफ्टी 24,000 के करीब अटका; Amara Raja में 12% उछाल से निवेशक खुश

Bata इंडिया की नई ‘प्रीमियम रणनीति’ पर नजर, वैश्विक ब्रांडों से होड़ 

Advertisement

Bata अपने 1,800 स्टोरों में से कई का नवीनीकरण भी कर रही है, जिनमें 500 फ्रेंचाइजी स्टोर भी शामिल हैं।

Last Updated- December 17, 2023 | 10:40 PM IST
BATA

बाटा इंडिया (Bata India) अपने स्टाइल का स्तर बढ़ाने जा रही है। वह खुद को न केवल ‘पैसा वसूल’ वाले ब्रांड के रूप में स्थापित कर रही, जो पहले से ही इसका ट्रेडमार्क है, बल्कि स्टाइल और फैशन का भी प्रतीक बनने की कोशिश कर रही है।

इसकी नई रणनीति के केंद्र में वैश्विक प्रीमियम फुटवियर ब्रांड नाइन वेस्ट के साथ इसका हालिया लाइसेंस समझौता है। इसके तहत बाटा भारत में निर्माण करेगी और देश में बाटा स्टोर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और स्टैंडअलोन स्टोर के जरिये अपने जूते तथा और सहायक वस्तु (हैंडबैग) बेचेगी।

बाटा मोल्डेड फुटवियर बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपनी फ्लोट्ज उत्पाद लाइन पर भी जोर दे रही है, लेकिन क्रॉक्स और बीरकेनस्टॉक की तुलना में कम दामों पर, जिसने अपने एथीलीन-विनाइल एसीटेट (ईवीए) आधारित फुटवियर से वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है।

यह अगले साल से अपने ‘पावर’ ब्रांड के जरिये अपना पोर्टफोलियो मजबूत करके स्नीकर बाजार में एडिडास, नाइकी और स्केचर्स जैसे ब्रांडों को चुनौती देने की भी योजना बना रही है।

बाटा इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी गुंजन शाह ने कहा कि हमारी नई रणनीति स्टाइल और फैशन उत्पादों को लाना और उपभोक्ताओं को अपग्रेड करने में मदद करना है, जबकि हम आराम और विश्वसनीयता के महत्त्व की पेशकश बरकरार रख रहे हैं। यह वे प्रमुख चीजें हैं, जिनके लिए उपभोक्ता हमसे उम्मीद करते हैं।

कंपनी अपने 1,800 स्टोरों में से कई का नवीनीकरण भी कर रही है, जिनमें 500 फ्रेंचाइजी स्टोर भी शामिल हैं। ये अधिकांश रूप से मध्य और छोटे शहरों में मौजूद हैं।

नाइन वेस्ट फुटवियर (शुरुआत में महिलाओं के लिए) को जल्द ही महानगरों के बाटा स्टोरों में 6,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश करने की योजना है।

शाह ने कहा कि हर श्रेणी में प्रतिस्पर्धा है। लेकिन प्रीमियम वैश्विक ब्रांड ज्यादातर भारत में आयात किए जाते हैं, इसलिए हम जो पेशकश करेंगे, उसकी तुलना में वे कम से कम 1.5 गुना अधिक महंगे होंगे। हमें यह फायदा है कि हम इनका निर्माण भारत में भी करेंगे और निर्यात भी कर सकते हैं।

उनका कहना है कि मोल्डेड फुटवियर बाजार पहले से ही सालाना 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व के साथ तेजी से बढ़ रहा है। कुल फुटवियर बाजार का यह आठ प्रतिशत भाग है। लेकिन इसका 80 प्रतिशत हिस्सा 700 से 800 रुपये और उससे नीचे वाले दायरे का है।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement