facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Nifty सूचकांकों पर चलने वाले फंडों का AUM बढ़ा

Advertisement

सूचकांक प्रदाता के मुताबिक, निफ्टी इंडिसेज (एनएसई की सहायक) को ट्रैक करने वाले सात नए पैसिव फंड साल 2023 में जापान व कोरिया में पेश हुए।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:19 PM IST
Nifty 50

Nifty सूचकांकों को ट्रैक करने वाले देसी व अंतरराष्ट्रीय फंडों की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) बढ़कर 7 अरब डॉलर (5.8 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया, जो पिछले 10 वर्षों में सालाना बढ़त की रफ्तार 53 फीसदी बैठता है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इंडिसेज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूचकांक प्रदाता के मुताबिक, निफ्टी इंडिसेज (एनएसई की सहायक) को ट्रैक करने वाले सात नए पैसिव फंड साल 2023 में जापान व कोरिया में पेश हुए।

कंपनी ने कहा, निफ्टी-50 को छह योजनाएं और निफ्टी50 2एक्स लिवरेज इंडेक्स को एक योजना ट्रैक कर रही है। नई योजनाओं ने करीब 55 करोड़ डॉलर का एयूएम सृजित किया।

एनएसई के एमडी व सीईओ आशिषकुमार चौहान ने कहा, बड़े बैश्विक प्रबंधकों की तरफ से भारत में निवेश बढ़ रहा है, जिसकी वजह हमारी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन और आबादी का अनुकूल ढांचा है।

साल 2023 में नए जुड़ाव के बाद निफ्टी इंडेक्स से जुड़े वैश्विक पैसिव फंडों की संख्या 21 हो गई है। जो परिसंपत्ति प्रबंधक ऐसी योजनाएं पेश करते हैं उनमें आईशेयर्स ब्लैकरॉरक, डीडब्ल्यूएस, फर्स्ट ट्रस्ट, नोमूरा ऐसेट मैनेजमेंट, मिरे ऐसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स, सैमसंग ऐसेट मैनेजमेंट, फ्यूबन ऐसेट मैनेजमेंट, ग्लोबल एक्स व किवूम ऐसेट मैनेजमेंट शामिल हैं।

एनएसई इंडिसेज के एमडी व सीईओ मुकेश अग्रवाल ने कहा, भारत केंद्रित पैसिव योजनाओं के लिए हम वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधकों से काफी मजबूत मांग देख रहे हैं। 2023 एनएसई इंडिसेज के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा है और साल के दौरान भारत से बाहर निफ्टी सूचकांकों पर सात पैसिव योजनाएं पेश की गई।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement