facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

AI के गॉडफादर बेंजिओ की चेतावनी: आधुनिक मशीनों की मूर्खता बनी रही तो AGI का सपना होगा बेकार

Advertisement

उनका कहना है कि आर्टिफिशल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) को अगली बड़ी चीज के रूप में भूल जाना ही बेहतर होगा

Last Updated- February 20, 2026 | 10:33 PM IST
Yoshua Bengio
कनाडा के कंप्यूटर वैज्ञानिक जोशुआ बेंजिओ

कनाडा के कंप्यूटर वैज्ञानिक जोशुआ बेंजिओ को अक्सर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का गॉडफादर कहा जाता है। उनका कहना है कि आर्टिफिशल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) को अगली बड़ी चीज के रूप में भूल जाना ही बेहतर होगा, अगर आधुनिक प्रणालियों में असंगत इंटेलिजेंस बनी रहती है जो कई जटिल कार्यों में तो बहुत अच्छी है, लेकिन कई सरल कार्यों में वाकई बुरी है।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अंतिम दिन उन्होंने कहा, ‘अगर एआई में ये असंगत क्षमताएं बनी रहती हैं तो हम एजीआई के इस दृष्टिकोण से बच सकते हैं। हम ऐसी दुनिया में हो सकते हैं, जहां एआई में पहले से ही ये खतरनाक क्षमताएं हों और इसलिए इन मशीनों के जोखिम और क्षमताओं को निर्धारित करने के लिए सावधानीपूर्वक वैज्ञानिक मूल्यांकन की आवश्यकता है।’

शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं ने एआई की विशाल शक्ति के खिलाफ आगाह किया है। उनका कहना है कि हालांकि वैज्ञानिक अनुसंधान और दवा खोज या कैंसर के इलाज जैसे कई क्षेत्रों में इसकी संभावनाएं रोमांचक बनी हुई हैं, लेकिन यह भ्रम, पूर्वग्रहों और खराब परिणामों का भी शिकार है।

Also Read: डिजाइन से डील तक बढ़ेगा AI का दखल, रियल एस्टेट बनेगा ‘स्मार्ट इकोसिस्टम’

बेंजिओ ने अंतरराष्ट्रीय एआई सुरक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, ‘शायद कुछ साल पहले एजीआई का मानव स्तर तक पहुंचने के बारे में सोचना रोमांचक होता। लेकिन अब यह अर्थहीन है क्योंकि हमारे पास ऐसी चीजें होंगी जो कुछ मायनों में बेहद मूर्खता भरी लऔर कमजोर होंगी और गलत हाथों में खतरनाक होंगी। कारोबारों को यह भी तय करने की आवश्यकता है कि एआई उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए अच्छा है या नहीं।’

उनकी यह टिप्पणी गूगल डीपमाइंड के मुख्य कार्य अधिकारी और सह-संस्थापक डेमिस हसाबिस के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि एजीआई का जमाना अब भी लगभग पांच से आठ साल दूर है और प्रणालियों को आगे प्रशिक्षित करने और अपने दम पर सीखने की क्षमता रखने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement