facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

WhatsApp Update: ये तीन नए अपडेट्स यूजर्स के अकाउंट को करेंगे और सिक्योर, नहीं कर सकेगा कोई हैक

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 3:12 PM IST
Now you can run same WhatsApp account in 4 phones, multi device support feature launched, log in like this

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाती है, जिससे ऐप और यूजर फ्रेंडली हो सके। इसके अलावा, कंपनी यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर भी समय-समय पर नए अपडेट लाती रहती है। हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म ने अपने यूजर्स के अकाउंट और सुरक्षित करने के लिए कई न्यू सिक्योरिटी फीचर्स की अनाउंसमेंट की है । बता दें कि कंपनी ने तीन नए सुरक्षा से जुड़े फीचर की एक लिस्ट जारी की है।

ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, कंपनी ने नए अपडेट में अकाउंट प्रोटेक्ट, डिवाइस वेरिफिकेशन और ऑटोमेटिक सिक्योरिटी कोड फीचर्स को जोड़ा है। ये फीचर्स आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो जाएंगे।

आइए, जानते इन नए फीचर्स के बारे में..

WhatsApp अकाउंट प्रोटेक्ट

इस फीचर में WhatsApp यूजर्स को सिक्योरिटी की एक नई लेयर दी जा रही है। अगर कोई यूजर अपना फोन चेंज करेगा तो उसे अब लॉन-इन करने के लिए OTP के अलावा एक और स्टेप फॉलो करना होगा

OTP एंटर करने के बाद यूजर्स के पुराने फोन पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें पूछा जाएगा कि क्या यूजर्स नए डिवाइस पर स्विच करना चाहते हैं। ये फीचर ऑटोमेटिक ही ऑन रहेगा और इसके लिए किसी सेटिंग में जाने की जरूरत नहीं है।

WhatsApp के इस नए फीचर से यूजर का सिर्फ अकाउंट ही नहीं बल्कि उनका UPI अकाउंट भी सिक्योर रहेगा। दरअसल, कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें  यूजरर्स के फोन खोने के बाद उनके WhatsApp UPI से पैसे डिडक्ट हुए हैं।

WhatsApp ऑटोमेटिक सिक्योरिटी कोड्स

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स को चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देती है, जिसका मतलब है कि दो लोगों को बीच में हो रही बातचीत कोई तीसरा नहीं पढ़ सकता । इसके अलावा अपने यूजर्स को मैनुअल तरीके से चेक करने की भी सुविधा देता है, जिससे पता चल जाता है कि उनका कॉन्टैक्ट एन्क्रिप्शन यूज कर रहा है या नहीं।

नए अपडेट में कंपनी Automatic Security Codes फीचर के जरिए यूजर्स का अकाउंट और सिक्योर कर रही है। बता दें कि इस फीचर की मदद से यूजर्स ऑटोमेटिक वेरिफाई कर सकते हैं कि उनकी चैट्स एन्क्रिप्टेड है या नहीं। इससे पहले ऐसा पता करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता था ।

डिवाइस वेरिफिकेशन

इस फीचर के आने से यूजर का डिवाइस हैक होने से बच सकेगा। WhatsApp के अनुसार, मैलवेयर किसी भी स्मार्टफोन के लिए खतरा है, क्योंकि मैलवेयर के जरिए हैकर्स किसी भी यूजर का WhatsApp अकाउंट हैक कर सकते हैं और उससे मैसेज तक सेंड कर सकते हैं। ऐसे में ये नया फीचर यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा करेगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement