facebookmetapixel
Advertisement
गैस की चिंता में इलेक्ट्रिक कुकिंग के तरीके अपना रहे लोग, इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ीजल्द आएंगे तेल-गैस के 4 पोत; होर्मुज स्ट्रेट के अलावा दूसरे मार्गों से भी मंगाया जा रहा कच्चा तेल और एलएनजीअमेरिका में रिलायंस लगाएगी रिफाइनरी! ट्रंप ने की घोषणा; 300 अरब डॉलर का होगा निवेशज्यादा आवंटन से होगी वाटर इन्फ्रा दिग्गजों में बढ़त, EPC कंपनियों के शेयरों में 20% तक की तेजीलंबी अवधि के निवेशकों के लिए रिस्क-रिवॉर्ड हुआ अनुकूल: टाटा एएमसी सीईओ राहुल सिंहFY25 में SEBI की आय 31% बढ़कर 2,713 करोड़ रुपये हुई, कैपिटल फंड भी बढ़ागिफ्ट सिटी के फंडों में KYC की ऊंची लागत बनी बाधा, विदेशी निवेशकों को जोड़ने में हो रही दिक्कतकच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बिकवाली के दबाव से रुपये में नरमी, 92.04 प्रति डॉलर पर बंदफिर टूटा शेयर बाजार, गिरावट के भंवर में सेंसेक्स; निवेशकों की ₹5.14 लाख करोड़ की संपत्ति डूबीEditorial: भारत ने सीमा साझा करने वाले देशों से एफडीआई नियमों में संशोधन की मंजूरी दी

अब एक ही फोन में चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Advertisement

इस फीचर के रोल आउट हो जाने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक की तर्ज पर ऐप के भीतर एक ही फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकेंगे।

Last Updated- October 20, 2023 | 11:16 AM IST
WhatsApp

WhatsApp Multiple Account: मेटा के मालिकाना हक वाले सोशल मीडया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) जल्द ही एक कमाल का फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इस फीचर के रोल आउट हो जाने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक की तर्ज पर ऐप के भीतर एक ही फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकेंगे।

एक ही फोन नंबर से नहीं बना सकते मल्टीपल अकाउंट

मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को घोषणा की कि यूजर्स अब एक साथ दो व्हाट्सएप अकाउंट लॉग इन कर सकते हैं। बता दें कि यूजर्स अब ऐप के भीतर एक फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट तो बना सकते हैं। लेकिन यूजर्स एक से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के लिए एक ही फोन नंबर का उपयोग नहीं कर सकते हैं। मेटा ने एक बयान में कहा कि यह फीचर आने वाले हफ्तों और महीनों में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए शुरू की जाएगी। हालांकि iOS यूजर्स के लिए यह फीचर कब रोल आउट किया जाएगा इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Also read: WhatsApp के बाद Meta जल्द ही फेसबुक और मैसेंजर के लिए लॉन्च करेगा ब्रॉडकास्ट चैनल!

यूजर्स को अकाउंट स्विच करने या दो फोन रखने के झंझट से मिला छुटकारा

मेटा ने एक ब्लॉग में कहा कि नया WhatsApp Multiple Account उन यूजर्स के लिए मददगार होगा जिन्हें अलग-अलग अकाउंट जैसे कि अपने काम और व्यक्तिगत प्रोफाइल के बीच स्विच करने की जरूरत होती है। इस फीचर के साथ, यूजर्स को अब हर बार अकाउंट स्विच करने या दो अलग-अलग फोन ले जाने पर लॉग आउट करने और वापस लॉग इन करने की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही गलत जगह से मैसेजिंग के बारे में चिंता करने की जरूरत भी नहीं है, इस प्रकार यूजर्स का मैसेजिंग अनुभव सरल हो जाता है।

Also read: चैट लॉकिंग के लिए WhatsApp जल्द पेश करेगा शॉर्टकट्स, ऐसे कर सकेंगे यूज

इन स्टेप को फॉलो कर सेटअप कर सकते है दूसरा अकाउंट

दूसरे अकाउंट को सेटअप करने के लिए, यूजर्स को दूसरे फोन नंबर और सिम कार्ड, या एक ऐसे फोन की आवश्यकता होगी जो मल्टी-सिम या eSIM को सपोर्ट करता हो। सरल शब्दों में, एक फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग करने के लिए इन स्टेप को फॉलो कीजिए-

  1. व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें।
  2. ‘सेटिंग्स’ पर टैप करें और फिर ‘अकाउंट’ पर टैप करें।
  3. ‘ऐड अकाउंट’ पर टैप करें और अपना दूसरा अकाउंट सेट करने के लिए निर्देशों का पालन करें।
  4. एक बार आपका दूसरा अकाउंट सेट हो जाने पर, आप ऐप के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करके और फिर ‘अकाउंट’ पर टैप करके दोनों अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement