facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Gold-Silver Price Today: सोने की चमक फीकी, चांदी भी फिसली; जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- March 11, 2026 | 9:39 AM IST
Gold and silver price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, March 11: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,62,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,76,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,54 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,149 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,63,303 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 433 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,870 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,63,849 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,840 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 862 रुपये की गिरावट के साथ 2,76,988 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,77,850 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,504 रुपये की गिरावट के साथ 2,76,346 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,76,999 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,75,930 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,194 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,242.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.50 डॉलर की गिरावट के साथ 5,219.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 89.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 88.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,63,149 1,63,303 1,62,870
चांदी 2,76,988 2,77,850 2,76,346
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,194 5,242.10 5,219.60
चांदी 88.50 89.59 88.77

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement