facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की बड़ी पहल: अब पुराने और निष्क्रिय खातों का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा, जानें कैसेअर्थशास्त्रियों का अनुमान: FY27 में 7% के पार जाएगी विकास दर, नई GDP सीरीज से खुलेगा तरक्की का रास्ताईरान में तख्तापलट की आहट? ट्रंप की अपील और खामेनी की मौत के बाद क्या बदलेगी सत्ता, समझें समीकरणWest Asia crisis: CBSE का बड़ा फैसला, मध्य पूर्व संकट के चलते 7 देशों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगितWest Asia crisis: दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! वेस्ट एशिया संकट के चलते 100 से ज्यादा उड़ानें रद्दGST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.83 लाख करोड़ रुपयेMiddle East Crisis: पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात से भारत को सता रही है व्यापार व सप्लाई चेन की चिंताFPI Data: 17 महीने में पहली बार विदेशी निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, भारत में आया ₹22,615 करोड़ का बम्प!मिडिल ईस्ट में कोहराम: खामेनेई की मौत के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका, निवेशक रहें सतर्क!चार साल में पहली बार इतना घटेगा रूसी तेल आयात, क्या बदल रही है भारत की रणनीति?

बिजनेस बढ़ाने के लिए Maruti Suzuki लाई ‘Maruti 3.0’ प्लान, FY2031 तक बाजार में 28 नए मॉडल उतारेगी कंपनी

Advertisement

अगले नौ सालों में कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता में 20 लाख इकाई प्रति वर्ष की बढ़ोतरी करने पर फोकस करेगी।

Last Updated- August 06, 2023 | 10:41 AM IST
Maruti Suzuki

देश की दिग्गज ऑटो निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कंपनी की नई योजना ‘Maruti 3.0’ के बारे में बताते हुए कहा कि इसके तहत अगले नौ सालों में कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता में 20 लाख इकाई प्रति वर्ष की बढ़ोतरी करने पर फोकस करेगी।

इस विस्तार योजना के तहत वित्त वर्ष 2031 के अंत तक लगभग 28 अलग-अलग तरह के मॉडल कंपनी जारी करेगी। 2022-2023 की एनुअल रिपोर्ट में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए आरसी भार्गव ने कहा, ‘कंपनी वर्तमान में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी ये क्षमता विस्तार वर्तमान और भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए कर रही है।’

ये भी पढ़ें- Volvo C40 Recharge: इंतजार हुआ खत्म! इस तारीख को लॉन्च होगी वोल्वो की नई ईवी कार

ऑटोमोबाइल सेक्टर में चीन को देनी है टक्कर

आरसी भार्गव ने आगे कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में चीन की तरह दोहरे अंकों की बढ़त की उम्मीद नहीं है लेकिन उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2030-31 तक इसमें 6 फीसदी की विकास दर बरकरार रहेगी। बता दें कि बीते सालों में चीन में ऑटोमोबाइल सेक्टर में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें- Kia, Hyundai ने अपनी 90 हजार गाड़ियों को बुलाया वापस, ये है बड़ी वजह

एक्पोर्ट डिमांड बढ़ने की उम्मीद

कंपनी को उम्मीद है कि मारुति सुजुकी की एक्पोर्ट डिमांड आगे भी बढ़ती रहेगी और वित्त वर्ष 2030-31 तक एक्सपोर्ट बढ़कर 7.5 लाख से 8 लाख कारों तक पहुंच सकता है। चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि घरेलू मांग और एक्पोर्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी के लिए अतिरिक्त 20 लाख इकाई की उत्पादन क्षमता जोड़ना जरूरी हो गया है ।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement