facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

GST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये

Advertisement

फरवरी में GST कलेक्शन 8.1% बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये पहुंचा। आयात टैक्स में 17.2% की भारी तेजी रही, जिससे सरकारी खजाने में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Last Updated- March 01, 2026 | 4:21 PM IST
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फरवरी में GST कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरकार को इस महीने कुल ग्रॉस GST कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिला, जो पिछले साल की तुलना में 8.1 फीसदी ज्यादा है। इसमें सबसे बड़ा योगदान आयात (इंपोर्ट) से मिलने वाले टैक्स का रहा।

घरेलू कारोबार से मिलने वाला ग्रॉस रेवेन्यू 5.3 फीसदी बढ़कर करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं इंपोर्ट से मिलने वाला टैक्स 17.2 फीसदी की तेज बढ़ोतरी के साथ 47,837 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान सरकार ने 22,595 करोड़ रुपये के रिफंड भी जारी किए, जो पिछले साल से 10.2 फीसदी ज्यादा हैं। रिफंड घटाने के बाद नेट GST कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जो सालाना आधार पर 7.9 फीसदी की बढ़त दिखाता है।

हालांकि सेस से मिलने वाली नेट कमाई घटकर 5,063 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - March 1, 2026 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement