facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

पेट्रोल के मुकाबले EV रखना 25 फीसदी सस्ता

Advertisement

उत्तर प्रदेश में जहां सब्सिडी एक लाख रुपये है पेट्रोल मॉडल वाली कारों की तुलना में नेक्सन ईवी पर कुल रखरखाव लागत में 15 फीसदी की बचत होगी।

Last Updated- October 02, 2023 | 10:19 PM IST
One target or five: Siam opposes Bureau of Energy Efficiency's CAFE 3 reset

इलेक्ट्रिक कारों के कुल स्वामित्व लागत (टीसीओ) यानी रखरखाव किसी भी पेट्रोल-डीजल वाली कारों के मुकाबले कम है। कंपनी के अनुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जैसे शहरों में टाटा मोटर की लोकप्रिय मॉडल नेक्सन ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कार (कुल लागत और सरकारी सब्सिडी सहित) की रखरखाव लागत किसी अन्य पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कार के मुकाबले 25 फीसदी कम है।

उपभोक्ता को पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार की कुल रखरखाव लागत में पांच साल के दौरान 4.59 लाख रुपये की बचत होती है। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मॉडल अब फेम 2 सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। वहीं कुछ राज्यों में इस पर सब्सिडी भी नहीं मिलती है।

इसलिए उत्तर प्रदेश में जहां सब्सिडी एक लाख रुपये है पेट्रोल मॉडल वाली कारों की तुलना में नेक्सन ईवी पर कुल रखरखाव लागत में 15 फीसदी की बचत होगी। हालांकि, कई ऐसे राज्य भी जहां सब्सिडी एक सलाख रुपये से अधिक है।

नोमुरा के आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिण कोरिया में इलेक्ट्रिक कारों (टेस्ला मॉडल 3 और बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज के पेट्रोल मॉडल की तुलना करने पर) की कुल रखरखाव लागत पेट्रोल वाली कारों के मुकाबले लगभग 27 फीसदी कम है। जर्मनी में यह 29 फीसदी तक कम है।

अमेरिका में यह तुलना काफी दिलचस्प हो जाती है। वहां इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए टेस्ला मॉडल 3 की कुल रखरखाव लागत बीएमडब्ल्यू की पेट्रोल मॉडल की अपेक्षा 50 फीसदी कम है। जबकि, फ्रांस में यह 41 फीसदी कम है।

अमेरिका में पेट्रोल मॉडल वाली कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल रखरखाव लागत में बड़ा अंतर निश्चित रूप से उच्च सब्सिडी, टैक्स क्रेडिट के साथ-साथ सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभों के कारण है। यह मॉडल 3 के लिए करीब 11 हजार डॉलर है। फ्रांस में बिजली की कम दरें होने के कारण इलेक्ट्रिक वाहन लोगों को अधिक आकर्षित करते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल रखरखाव लागत की गणना सब्सिडी के बाद कार की ऑन रोड कीमत (पेट्रोल मॉडल कार की सामान्य ऑन रोड कीमत के मुकाबले), बिजली की लागत (पेट्रोल मॉडल कार में ईंधन की लागत के मुकाबले) और रखरखाव की लागत के आधार पर की जाती है।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement