facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

Chat GPT आधारित चुनौतियों से निपटने में सक्षम इन्फोसिस, TCS

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि Chat GPT जैसे आर्टीफि​शियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल कोडिंग को सरल बना सकते हैं

Last Updated- February 13, 2023 | 11:38 PM IST
Infosys, TCS able to tackle GPT-based challenges

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ओपनएआई द्वारा विकसित चैटबॉट ‘Chat GPT’ से पैदा होने वाली चुनौतियों का प्रबंधन प्रतिस्प​र्धियों की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकती हैं।

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का कहना है कि Chat GPT जैसे आर्टीफि​शियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल कोडिंग को सरल बना सकते हैं और प्रतिभा के व्यापक वर्ग तक पहुंच आसान बनाने में मददगार हो सकते हैं। उनका कहना है कि इससे IT सेवा कंपनियों के लिए नफा-नुकसान का समावेश हो सकता है।

विश्लेषकों का मानना है कि कुछ प्रमुख सकारात्मक बदलावों से उत्पादकता में वृद्धि, व्यापक रोजगार, IT सेवा कंपनियों के लिए कम लागत मुख्य रूप से शामिल हो सकते हैं। दूसरी तरफ, प्रबं​धन सेवा परियोजनाओं में नए बदलाव आ सकते हैं और कर्मियों को पुन: प्र​शि​क्षित करने की जरूरत कम हो सकती है।

जेपी मॉर्गन के अंकुर रुद्र और भाविक मेहता ने 10 फरवरी की रिपोर्ट में कहा, ‘किसी तरह के तकनीकी बदलाव अल्पाव​धि में टेक हेरिटेज फर्मों के मुकाबले कंस​ल्टिंग हेरिटेज फर्मों और डिजिटल कंपनियों के पक्ष में मददगार साबित हो सकते हैं। इन्फोसिस और टीसीएस जैसी कंपनियां इस ​स्थि​ति में बेहतर साबित होंगी। बदलते समय के साथ यह नए बदलाव का स्रोत हो सकता है, 2015-2019 के डिजिटल रूपांतरण के शुरुआती चरण के समान।’

यह भी पढ़ें : Google ऑफिस में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, झूठी कॉल करने वाला गिरफ्तार

रद्र और मेहता का कहना है कि एआई उत्पादकता बढ़ाने (जैसे लाइब्रेरी, टूल्स और विकास संसाधन) , लागत घटाने में मददगार हो सकती है। उनका कहना है कि इससे उद्यम प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इस तरह के तकनीकी नवाचार को क्रिया​न्वित करने में कंपनियों के लिए कार्य का एक नया क्षेत्र पैदा हो सकता है।
उनका कहना है कि कंपनियां पिछले साल के दौरान ओपनआई और GPT3 के साथ पहले ही प्रयोग कर चुकी हैं और कई सेवा प्रदाता Chat GPT/GPT3 से जुड़ी परियोजनाओं पर पहले से ही काम कर रही हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement