facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

स्वदेशी ऐप Arattai ने ChatGPT और Gemini को पीछे छोड़ा, भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोडेड ऐप्लिकेशन बना

Advertisement

ऐप स्टोर पर अरटई 25 सितंबर को 82वें स्थान से 27 सितंबर तक दूसरे स्थान (केवल गूगल जेमिनाई से पीछे) पर पहुंच गया और फिर 29 सितंबर को शीर्ष पर पहुंच गया जिस पर यह बना हुआ है

Last Updated- October 07, 2025 | 10:38 PM IST
Arattai app

भारत में मोबाइल ऐप्लिकेशन के बाजार में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। जोहो का मेसेजिंग ऐप अरटई डाउनलोड के मामले में गूगल की जेमिनाई और चैटजीपीटी को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। ऐपल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर अरटई ने यह कारनामा कर दिखाया है।

अरटई ने सरकार के स्वदेशी उत्पाद अपनाने के आह्वान के बीच यह मुकाम हासिल किया है। 22 सितंबर को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के आह्वान की तर्ज पर नागरिकों से स्वदेशी डिजिटल उत्पाद अपनाने का आग्रह किया था। वैष्णव ने सॉफ्टवेयर के ‘स्वदेशी’ ज़ोहोसूट अपनाने की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी।

आनंद महिंद्रा सहित कई दिग्गजों ने भी अरटई अपनाने के लिए प्रचार किया था जिससे इसे और अधिक लोकप्रियता मिली। स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर सरकार द्वारा जोर दिए जाने के बाद परप्लेक्सिटी एआई का भी रसूख बढ़ा है। आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र अरविंद श्रीनिवास द्वारा सह-स्थापित लेकिन अमेरिका में मुख्यालय वाला परप्लेक्सिटी एआई एक जेनरेटिव एआई संचालित प्लेटफॉर्म है जिस पर यूजर अपने प्रश्नों के उत्तर पा सकते हैं।

परप्लेक्सिटी अब अपने प्रतिद्वंद्वियों चैटजीपीटी और जेमिनाई को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। गूगल प्ले स्टोर पर, अरटई 27 सितंबर को 117वें स्थान पर था। मगर 1 अक्टूबर तक यह तीसरे स्थान तक उछल गया। अगले दिन यह शीर्ष पर पहुंच गया और 7 अक्टूबर तक इस पायदान पर बना हुआ था।

ऐप स्टोर पर अरटई 25 सितंबर को 82वें स्थान से 27 सितंबर तक दूसरे स्थान (केवल गूगल जेमिनाई से पीछे) पर पहुंच गया और फिर 29 सितंबर को शीर्ष पर पहुंच गया जिस पर यह बना हुआ है।

परप्लेक्सिटी की लोकप्रियता भी अरटई की तरह ही बढ़ी है। 22 सितंबर को गूगल प्ले पर यह 22 सितंबर से तीसरे और चौथे स्थान के बीच घूमता रहा मगर 4 अक्टूबर को अरटई के बाद सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया और अब तक इस पायदान पर कायम है।

जोहो के अनुसार 3 अक्टूबर तक अरटई 75 लाख बार डाउनलोड हुआ था। हालांकि, इसके संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने अरटई को सूचीबद्ध कराने को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी दिखाने के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि अरटई को किसी सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी के लिए बनाना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि शुरू में कर्मचारियों ने भी संदेह जताया था।

अपनी शानदार शुरुआती सफलता पाने के बावजूद अरटई फिलहाल मेटा के व्हाट्सऐप को चुनौती देने से कोसों दूर है। व्हाट्सऐप के भारत में 53.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। मगर अरटई को कुछ फायदे भी मिल रहे हैं। घरेलू डेटा स्टोरेज, विज्ञापन की गैर-मौजूदगी, उपयोगकर्ताओं की जानकारियां सुरक्षित रहने और एक सरल, साफ इंटरफेस से जोहो को काफी ताकत मिल रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ऑडियो और वीडियो कॉल तो सुरक्षित हैं (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड) हैं, लेकिन मैसेजिंग एन्क्रिप्शन अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement