facebookmetapixel
Advertisement
ITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पारUpcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्टअगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगे L&T, Havells समेत कई बड़े शेयर, निवेशकों को मिलेगा कैश रिवॉर्डPM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगे

दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री अभी भी कम

Advertisement

भारत में दोपहिया बिक्री 2023 में सालाना आधार पर 9.12 प्रतिशत तक बढ़कर 1.7075 करोड़ वाहन रही।

Last Updated- January 12, 2024 | 11:41 PM IST
Two-wheeler sales

भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत में दोपहिया बिक्री 2023 में सालाना आधार पर 9.12 प्रतिशत तक बढ़कर 1.7075 करोड़ वाहन रही। इस बिक्री को ग्रामीण बाजार में लगातार सुधार और संपूर्ण अर्थव्यवस्था की मजबूत होती ​स्थिति से मदद मिली।

फिर भी, वर्ष 2023 की बिक्री महामारी से पहले के मुकाबले अभी भी कमजोर है। महामारी से पहले 2018 में दोपहिया बिक्री का आंकड़ा 2.1645 करोड़ वाहन दर्ज किया गया था।

अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के बिक्री आंकड़े अप्रैल-दिसंबर के संपूर्ण आंकड़ों से बेहतर हैं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘दोपहिया बिक्री (ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव से काफी हद तक प्रभावित होती है) तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी जबकि अप्रैल-दिसंबर की अव​धि में यह वृद्धि सालाना आधार पर 10 प्रतिशत रही। आंकड़ों से संकेत मिलता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था बेहतर है।’

जब उनसे पूछा गया ​कि क्या दोपहिया क्षेत्र 2024 या 2025 में महामारी से पहले जैसी ​ स्थि​ति में लौट जाएगा, तो उन्होंने कहा, ‘इस बारे में कोई भविष्यवाणी करना बेहद कठिन है कि आगे क्या होगा।’ यदि आप अक्टूबर-दिसंबर अव​धि के बिक्री प्रदर्शन को देखें तो पता चलता है कि यह पिछली अक्टूबर-दिसंबर की अव​धि में दर्ज सर्वा​धिक बिक्री के आंकड़े के लगभग समान है।

उन्होंने कहा, ‘कहा जा सकता है ​​कि हमने पिछले ऊंचे स्तरों को छूना शुरू कर दिया है।’हालांकि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 2019 और 2020 में, महामारी के बीच घरेलू दोपहिया बिक्री सालाना आधार पर 14.22 प्रतिशत और 23.14 प्रतिशत तक घट गई।

अग्रवाल ने कहा, ‘यदि गिरावट 25 प्रतिशत हो और करीब 10 प्रतिशत की रिकवरी आई हो, तो इसका मतलब है कि घरेलू बिक्री इस साल पिछले ऊंचे स्तर के मुकाबले नीचे रहेगी।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement