facebookmetapixel
Advertisement
NSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोलीOpening Bell: सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; मेटल इंडेक्स में 2% की गिरावटSmall Cap Funds में ₹7,973 करोड़ का निवेश, लार्ज कैप से निकला पैसा; फंड मैनेजर ने क्यों किया आगाह?Stocks To Watch Today: Bharat Forge से HDFC Bank तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनकच्चे तेल में फिर उबाल, ब्रेंट $108 के पार; एक हफ्ते में 13% चढ़ा भाव, आखिर क्यों बढ़ रही चिंता?

AI में होंगी 23 लाख नौकरियां

Advertisement

बाजार में काम करने के लिए 15 लाख एआई पेशेवरों की जरूरत होगी, जो 20 लाख तक भी जा सकती है।

Last Updated- March 10, 2025 | 10:17 PM IST
Artificial Intelligence

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े स्तर पर नौकरियां जाने के डर से घबराए लोगों के लिए अच्छी खबर है। देश में वर्ष 2027 तक एआई क्षेत्र में 23 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। खास यह कि इन पदों को भरने के लिए केवल 12 लाख प्रतिभाएं ही उपलब्ध होंगी। यानी अगले दो साल में इस क्षेत्र में लगभग दस लाख पेशेवरों की कमी होगी। इस अंतर को पाटने के लिए बड़े स्तर पर लोगों को पुन: प्रशिक्षित करना होगा।

यह आकलन बेन ऐंड कंपनी द्वारा वैश्विक स्तर पर किए गए शोध से सामने आया है। वर्ष 2025 में देश का एआई प्रतिभा पूल 9,40,000 हो जाएगा जो पिछले वर्ष 8,00,000 लाख था। लेकिन इस दौरान बाजार में काम करने के लिए 15 लाख एआई पेशेवरों की जरूरत होगी, जो 20 लाख तक भी जा सकती है। इस प्रकार यह मांग उपलब्ध एआई प्रशिक्षित कुशल पेशेवरों से दोगुनी हो सकती है। साल 2026 में भी देश में केवल एआई प्रशिक्षित कर्मचारियों की संख्या 10.8 लाख ही होगी, लेकिन मांग इससे लगभग दोगुनी वृद्धि के साथ 21.6 लाख होने का अनुमान है।

बेन ऐंड कंपनी में पार्टनर एवं लीड (एआई इनसाइट ऐंड सॉल्यूशंस प्रैक्टिस) सैकत बनर्जी कहते हैं, ‘भारत के पास वैश्विक एआई टैलेंट हब के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने का यह बेहतरीन अवसर है। यहां एआई क्षेत्र में कुल उपलब्ध पेशेवरों के मुकाबले नौकरियों के अवसर डेढ़ से दोगुना अधिक होने की उम्मीद है। इसलिए उभरती तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा कार्यबल का बड़ी संख्या में पुन: प्रशिक्षण और कौशल विकास करना है।’

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement