facebookmetapixel
Advertisement
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX का डेटा लीक, थर्ड पार्टी सेवा में लगी सेंध; फंड और केवाईसी सुरक्षित

Advertisement

कॉइन डीसीएक्स ने अपने उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेजकर बताया कि सेंधमारी से उसके बुनियादी ढांचे पर कोई असर नहीं पड़ा है और उनकी रकम सुरक्षित है

Last Updated- November 28, 2025 | 11:00 PM IST
CoinDCX

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइन डीसीएक्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके थर्ड पार्टी सेवा प्रदाता मिक्सपैनल में सुरक्षा में सेंध के कारण कुछ उपयोगकर्ताओं का डेटा लीक हुआ है।

कॉइन डीसीएक्स ने अपने उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेजकर बताया कि सेंधमारी से उसके बुनियादी ढांचे पर कोई असर नहीं पड़ा है और उनकी रकम सुरक्षित है। कॉइन डीसीएक्स को डेटा विश्लेषण सेवाएं प्रदान करने वाली मिक्सपैमनल में 8 नवंबर को सेंधमारी की गई थी। मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि उपयोगकर्ताओं के नाम और प्लेटफॉर्म पर उनके उपयोग की अवधि जैसे आंकड़ों की सेंधमारी होने की आशंका है।

अमेरिका की कंपनी ने 25 नवंबर को कॉइन डीसीएक्स को बताया कि सेंधमारी के बाद उसके कुछ डेटा तक पहुंच मिली थी।

कॉइन डीसीएक्स ने अपने उपयोगकर्ताओं को भेजे ईमेल में कहा है, ‘मिक्सपैनल ने पुष्टि की है कि कॉइन डीसीएक्स के कुछ उपयोगकर्ताओं के डेटा तक पहुंच प्राप्त हुई थी। सेंधमारी ने खासकर कॉइन डीसीएक्स को लक्षित नहीं किया था और इसमें मिक्सपैनल का बड़ा ग्राहक आधार शामिल था। मिक्सपैनल के पास कॉइन डीसीएक्स के बुनियादी ढांचे और उपयोगकर्ताओं की रकम तक पहुंच नहीं है।’ बिज़नेस स्टैंडर्ड ने कॉइन डीसीएक्स द्वारा उपयोगकर्ताओं को भेजे गए ईमेल की प्रति देखी है।

कॉइन डीसीएक्स ने कहा, ‘यह घटना पूरी तरह से मिक्सपैनल के सिस्टम तक ही सीमित थी और इसका कॉइन डीसीएक्स के बुनियादी ढांचे, वॉलेट या उपयोगकर्ता के फंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। पासवर्ड, ओटीपी, सीड फ्रेज या महत्त्वपूर्ण केवाईसी डेटा जैसी कोई भी संवेदनशील जानकारी एक्सेस नहीं की जा सकी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने उपयोगकर्ता प्रभावित हुए। मगर इसके 2 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं।

कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं को बताया कि इसने सेंधमारी की पुष्टि के लिए सेवा प्रदाता के साथ सहयोग किया है। इसने मिक्सपैनल की सुरक्षा स्थिति, डेटा न्यूनीकरण और हमारी आंतरिक विक्रेता जोखिम प्रक्रियाओं की पूरी समीक्षा भी शुरू कर दी है। इसने उपयोगकर्ताओं को अनचाहे कॉल, संदेश या फर्जी ईमेल से सावधान रहने के लिए आगाह किया है, जिनमें ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड), पासवर्ड, पिन, बैंक विवरण और आधिकारिक कंपनी संचार के रूप में प्रस्तुत सोशल मीडिया समूहों के लिंक के अनुरोध शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement