Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के मुद्दे पर एलडीएफ ने किया वाकआउट
'

निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के मुद्दे पर एलडीएफ ने किया वाकआउट

PTI

- July,12 2012 5:03 AM IST

केरल में माकपा नीत विपक्षी एलडीएफ ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर राज्य सरकार के लचर रूख पर असंतोष जाहिर करते हुए आज विधानसभा से वाकआउट किया।

दरअसल, केरल उच्च न्यायालय ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी और शिक्षा मंत्री पीके अब्दु राब ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार अदालत के निर्देशों का पालन करेगी तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठायेगी कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचा एवं अध्यापक उपलब्ध हो।

अदालत ने सरकार से दोयम दर्जे के कॉलेजों को बंद कर देने या उनमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

माकपा सदस्य श्रीरामकृष्णन ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के लिए अनुमति मांगते हुए निजी कॉलेजों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये कॉलेज व्यवसायिक हितों के लिए चलाये जा रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST