Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार सेरेना विलियम्स ने जीता पांचवां विम्बलडन खिताब
'

सेरेना विलियम्स ने जीता पांचवां विम्बलडन खिताब

PTI

- July,11 2012 4:55 AM IST

अमेरिका की छठी वरीय सेरेना विलियम्स ने आज यहां विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के रोमांचक महिला एकल फाइनल में पोलैंड की तीसरी वरीय एग्निेस्का रादवांस्का को 6 . 1 , 5 . 7 , 6 . 2 से हराकर अपना पांचवां विम्बलडन खिताब हासिल किया ।

यह सेरेना का 14वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब था और इससे उन्हें 17.8 लाख डालर की ईनामी राशि मिली । वह 1990 में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद 30 वर्ष से ज्यादा की उम्र में विम्बलडन जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी है । सेमीफाइनल में सेरेना से हारने वाली विक्टोरिया अजारेंका अब विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लेगी ।

सेरेना ने इस जीत से अपनी बहन वीनस विलियम्स के आल इंग्लैंड क्लब में पांच खिताबांे की बराबरी कर ली और 2010 में अपनी पिछली विम्बलडन खिताबी जीत के बाद पहले बड़े टूर्नामेंट की ट्राफी हासिल की ।

सेरेना को सेंटर कोर्ट पर हुए इस मुकाबले में शुरू में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन उसने अपने ताकतवर ग्राउंड स्ट्रोक्स से पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही रादवांस्का के खिलाफ पहले पांच गेम अपने नाम कर सेट जीत लिया ।

रादवांस्का सांस की समस्या के कारण दूसरे सेट के दौरान खांसती दिखी । वह पिछले कुछ दिनों इस समस्या से जूझ रही है जिससे उसने युगल स्पर्धा से भी नाम वापस ले लिया था और मैच से पहले मीडिया से बात करने से भी मना कर दिया था ।

जारी एएफपी

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST