Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी
अन्य समाचार प्रधानमंत्री ने 13 किमी लंबे दो लेन के कोल्लम बाईपास का उद्घाटन किया
'

प्रधानमंत्री ने 13 किमी लंबे दो लेन के कोल्लम बाईपास का उद्घाटन किया

PTI

- January,18 2019 5:15 AM IST

कोल्लम (केरल), 15 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर बहुप्रतीक्षित कोल्लम बाईपास का उद्घाटन किया।

तेरह किलोमीटर लंबे दो लेन वाले इस बाईपास पर 352 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें अष्टामुडी झील पर कुल 1540 मीटर लंबे तीन पुल भी शामिल हैं। इस परियोजना से अलप्पुझा और तिरूवनंतपुरम के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और कोल्लम शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।

बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ करते हुए मोदी ने कहा कि सड़क और पुलों से नगर और गांव आपस में जुड़ते हैं और आकांक्षा के साथ उपलब्धि और आशा के साथ अवसर भी आपस में जुड़ जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अक्सर देखते हैं कि उद्घाटन के बाद कई आधारभूत परियोजनाएं रूक जाती हैं और जनता का पैसा बेकार हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला किया कि जनता का पैसा बर्बाद करने की संस्कृति नहीं चल सकती।’’

मोदी ने कहा, ‘‘जब हम सड़क और पुल बनाते हैं तो हम केवल नगर और गांवों को ही नहीं जोड़ते। हम आंकाक्षा के साथ उपलब्धि, आशा के साथ अवसर और उम्मीद को खुशहाली से भी जोड़ते हैं।’’

मोदी ने कहा कि जब वह 2014 में सत्ता में आए थे तो केवल 56 प्रतिशत ग्रामीण आबादी देश की सड़कों से जुड़ी थी। आज 90 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीण आबादी सड़क से जुड़ी है। मैं आश्वस्त हूं कि हम जल्द सौ प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल करेंगे ।

मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में क्षेत्रीय वायु संपर्क में भी तेजी से इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के लिए कठिन मेहनत की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘विश्व आर्थिक मंच के यात्रा और पर्यटन स्पर्धा सूचकांक में भारत की रैंकिंग 65वें से 40 वें स्थान पर आ गयी है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल की 2018 की रिपोर्ट में न्यू पावर रैंकिंग में भारत को तीसरा स्थान मिला है । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार के सहयोग के साथ हम प्रभावी तरीके से इसे पूरा कर सकते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ई-वीजा की शुरूआत पर्यटन उद्योग के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हुआ। यह सुविधा अब दुनिया भर के 166 देशों में उपलब्ध है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement