PSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तारRBI का बड़ा फैसला: अब REITs को भी मिलेगा बैंक लोन, रियल एस्टेट सेक्टर की खुलेगी किस्मतOnline Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?
अन्य समाचार महिला एवं दो बच्चियों की डूबने से मौत
'

महिला एवं दो बच्चियों की डूबने से मौत

PTI

- July,08 2012 5:33 AM IST

जैसलमेर जिले में उपनिवेशन विभाग ने भू आवंटियों को पट्टे जारी कर दिये है, लेकिन लापरवाही के कारण आवंटियों को अभी तक भौतिक रूप से भूमि का कब्जा नहीं मिला है।

छत्रेल निवासी रायधनखां को उपनिवेशन कार्यालय ने जमीन आवंटित की। राजस्व रिकार्ड में उसके नाम जमीन दर्ज कर दी, लेकिन उसे अभी तक उसे भूमि का कब्जा नहीं दिया गया है। कमाबेश आकल निवासी हुकुम सिंह को भी इसी स्थिति से सामना करना पड़ रहा है। उप निवेशन विभाग ने सिंह को 1998 में जमीन आवंटित की थी, जिसकी अंतिम किस्त 13 नवम्बर 09 को भर दी। मगर आज तक कब्जा नहीं दिया गया।

राजस्थान के उपनिवेशन मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि पट्टे जारी करने में पद रिक्तता आडे़ आ रही है। अतिशीघ्र पद भरने के बाद पट्टे जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, जमीन नहीं मिलने या कब्जा नहीं मिलने की शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवायी जायेगी।

जुहडी निवासी नूरा के नाम की जमीन पर किसी अन्य का कब्जा है और वह हर दूसरे-तीसरे दिन उपनिवेशन कार्यालय के चक्कर काट रहा है। यह हालत इनके जैसे सैंकडों गरीब किसानों की है, जिन्हें उपनिवेशन कार्यालय से जमीन आवंटित तो है, लेकिन किसी को कब्जा नहीं मिला। नहरी क्षेत्र में जमीन मिलने का सपना संजोये बैठे जिले के सैंकडों भूमिहीन किसानों के सपने धूमिल हो रहे हैं।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार उपनिवेशन विभाग की ओर से रायधन खां, हुकुम सिंह और नूरा के नाम सालों पहले जमीन आवंटित करने की घोषणा हुई थी। इसके बाद इन किसानों ने किश्तें जमा करवा दी, लेकिन अभी तक भूमि का कब्जा नहीं दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST