देश मंे मोबाइल फोन ग्राहकांे की संख्या मई माह मंे 83.5 लाख की बढ़ोतरी के साथ 92.93 करोड़ पर पहुंच गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण
देश मंे कुल फोन ग्राहकांे की संख्या 96.09 करोड़ हो गई है और फोन घनत्व :प्रति 100 लोगांे पर फोन: मई में 79.28 हो गया है।
मई मंे भारती एयरटेल ने कुल 20 लाख नए ग्राहक जोड़े और उसके ग्राहकांे का आंकड़ा 18.53 करोड़ हो गया है। आइडिया सेल्युलर के कनेक्शनांे की संख्या मंे 17.5 लाख का इजाफा हुआ। वहीं लाइसेंस के रद्द होने के बावजूद यूनिनार 15.2 लाख कनेक्शन जोड़कर तीसरे स्थान पर रही। वोडाफोन ने माह के दौरान 12 लाख नए ग्राहक बनाए।
इसी तरह एयरसेल ने 8 लाख, रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 5 लाख आर सिस्तेमा श्याम ने ढाई लाख नए कनेक्शन जोड़े।
मई माह मंे बीएसएनएल ने 81,000 कनेक्शन गंवाए। वहीं एमटीएनएल के ग्राहक माह के दौरान 1.7 लाख कम हुए।