Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार वैश्विक संकेतों से बेसधातुओं की कीमतें कमजोर
'

वैश्विक संकेतों से बेसधातुओं की कीमतें कमजोर

PTI

- July,07 2012 4:23 AM IST

कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप स्थानीय गैर.लौह धातु बाजार में आज चुनिंदा बेसधातुओं की कीमतों में दो रुपये प्रति किग्रा तक की गिरावट आई।

औद्योगिक धातुओं की कीमतों में इस गिरावट की अगुवाई तांबा ने की जिसमें लंदन मेटल एक्सचेंज में तीसरे दिन गिरावट आई क्योंकि यूरोप और चीन में आर्थिक विकास दर को बढ़ाने के उद्येश्य से ब्याज दरों में की गई कटौती निवेशकों को आकर्षित करने में विफल रही।

इस बीच लंदन मेटल एक्सचेंज में तांबा की कीमत 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,676 डालर प्रति टन रह गई।

राष्ट्रीय राजधानी में तांबा मिश्रित कतरनों और जस्ता इग्नॉट बिकवाली दबाव में रहे और दो दो रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 396 रुपये और 106..112 रुपये प्रति किग्रा रह गये।

सीसा इग्नॉट और सीसा आयातित की कीमत भी एक .. एक रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 133 रुपये और 131 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

आज बंद भाव प्रति किग्रा इस प्रकार रहे :

जस्ता इग्नॉट 106..112, निकेल प्लेट :4 गुणा 4: 1,040..1,043, गन मेटल कतरन 226, बेल मेटल कतरन 228, तांबा मिश्रित कतरन 396, चदरी देशी 285,

सीसा इग्नॉट 133, सीसा आयातित 131, अल्युमीनियम इग्नॉट 123, शीट कटिंग 125, अल्युमीनियम वायर कतरन 130 और अल्युमीनियम यूटेन्सिल कतरन 124 ।

भाषा राजेश मनोहर

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST