डिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तार
अन्य समाचार पंजाब : भारत पाक सीमा से औसतन हर महीने 25 किलो से अधिक हेरोइन जब्त
'

पंजाब : भारत पाक सीमा से औसतन हर महीने 25 किलो से अधिक हेरोइन जब्त

PTI

- December,01 2013 4:13 PM IST

शशि रंजन ठाकुर

जालंधर, 1 दिसंबर : भाषा : देश की पश्चिमी सीमा की सुरक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर ने इस साल औसतन हर महीने 25.5 किलो से अधिक की हेरोइन बरामद की है । पंजाब में भारत पाक सीमा से बल नेेे अबतक 281 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार मंे कीमत 1405 करोड रुपये आंकी गयी है ।

जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक अजय कुमार तोमर ने भाषा से बातचीत में कहा, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब मंे भारत पाक सीमा पर इस साल अबतक औसतन हर महीने 25.5 किलो हेरोइन बरामद की है । इसके अलावा बडी संख्या मंे नकली भारतीय नोट और हथियार बरामद किया है ।

तोमर ने कहा, इस साल अबतक सीमा सुरक्षा बल के चौकस जवानों ने पंजाब मंे भारत पाक सीमा पर से कुल 281.05 किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मंे 1405 करोड रुपये आंकी जा चुकी है । यह आंकडा पिछले साल की ही तरह है । इस अवधि में पिछले साल हमने 278 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की थी ।

एक अन्य सवाल के उत्तर में तोमर ने कहा कि हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों की यह खेप हमेशा पाक से लायी जाती है । बल के चौकस जवान वहां से आने वाली खेप को सीमा पर ही रोक देते हैं । भारत के अपने साथियों को तस्कर रिपीट तस्कर नशे की यह खेप आगे आपूर्ति करते हैं ।

जारी भाषा रंजन

उमा प्रादे56

12011531 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST