Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार तहलका के लिये थिंकफेस्ट आयोजन करने वाली कंपनी पर राजस्व विभाग की नजर
'

तहलका के लिये थिंकफेस्ट आयोजन करने वाली कंपनी पर राजस्व विभाग की नजर

PTI

- December,01 2013 4:33 AM IST

पणजी, 30 नवंबर :भाषा: केंद्रीय राजस्व विभाग तहलका पत्रिका की ओर से यहां विवादास्पद थिंकफेस्ट कार्यक्रम का आयोजन करने वाली इवेंट मैनेजमेंट फर्म द्वारा सेवा कर के भुगतान की जांच कर रहा है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ेहम कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली कंपनी द्वारा सेवा कर के भुगतान की जांच कर रहे हैं। े

अधिकारी ने कहा कि थिंकफेस्ट का आयोजन करने वाली कंपनी को सेवा कर का भुगतान करना चाहिये क्योंकि इस तरह की सेवा पर कर लगता है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से यह पता लगाने को कहा गया है कि कंपनी को हर महीने कितने कर का भुगतान करना था।

दिल्ली की पत्रिका तहलका ने इसी महीने गोवा में तीन दिन का थिंकफेस्ट कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पत्रिका के संपादक तरूण तेजपाल द्वारा अपनी सहकर्मी पत्रकार के साथ कथित कथित यौन दुव्र्यवहार की घटना सामने आई।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST