तेजपाल के वकील संदीप कपूर ने कहा, हमने गोवा पुलिस को फैक्स के माध्यम से सूचित कर दिया है कि तरूण तेजपाल कल से जांच में शामिल होंगे ।
तहलका के संपादक तेजपाल ने गोवा पुलिस से अनुरोध किया था कि वह उन्हें अपने समक्ष उपस्थित होने के लिए शनिवार तक का समय दे दें । लेकिन पुलिस ने इस आवेदन को खारिज कर दिया जिसके बाद तेजपाल कल गोवा जा रहे हैं ।
गोवा पुलिस द्वारा तय की गई समय सीमा के अनुसार और दोपहर तीन बजे तक उसके समक्ष उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंकाओं को खारिज नहीं किया ।
इससे पहले तेजपाल ने इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अग्रिम जमानत की याचिका को आज वापस ले लिया । अदालत इसपर कल फैसला देने वाली थी ।
गोवा के एक पांच सितारा होटल में अपनी महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में राज्य की पुलिस ने तेजपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।