Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा में 5 की मौत
'

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा में 5 की मौत

PTI

- November,26 2013 8:33 PM IST

ढाका, 26 नवंबर :भाषा: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा में आज पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अंतरिम सरकार पर विवाद को लेकर आम चुनाव टालने की मांग के तहत मुख्य विपक्षी दल बीएनपी की 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी नाकेबंदी शुरू हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आम चुनाव टालने की मांग नामंजूर होने पर बीएनपी और उसके दक्षिणपंथी सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने प्रमुख रेलमार्गों पर पटरियां उखाड़ दीं, बसों, कारों और रेलगाडि़यों में आग लगा दी तथा देशी बमों से धमाके कराए।

सिराजगंज में विपक्षी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के साथ झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहां से हिंसा की और भी खबरें मिली हैं।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद कल रात दो और लोगों की मौत हो गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त काजी रकीबुद्दीन ने कल रात आम चुनाव की घोषणा की।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST