डिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तार
अन्य समाचार इक्कीसवीं सदी में ग्यान ही मुख्य शक्ति है: शिन्दे
'

इक्कीसवीं सदी में ग्यान ही मुख्य शक्ति है: शिन्दे

PTI

- November,25 2013 7:33 PM IST

रांची विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षान्त समारोह में अपने संबोधन में केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने यह यह उद्गार व्यक्त किये।

शिन्दे ने कहा, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग का ग्यान, नैतिकता एवं उद्यम के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का विकास हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे भारत के स्थाई और उत्तम विकास पर सभी का जोर होना चाहिए। ऐसे विकास में सभी दृष्टिकोणों का समावेश होना आवश्यक है।

शिन्दे ने कहा कि तथ्यों के सम्यक आंकलन और वास्तविक स्थितियों के आधार पर ही कोई दूरदृष्टि बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पिछले अनुभवों का लाभ उठाते हुए देश और समाज को आगे ले जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज में ऐसे अनेक कारक हैं जो बड़ी तेजी से सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वह अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए दुनिया में कहीं भी जायें। लेकिन अपनी मातृभूमि की सेवा का जज्बा हमेशा अपने मन में संजोकर रखें।

उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक बार युवाओं को निराशा भी घेरती है लेकिन उससे कभी सच्चाई के पथ पर अपने कदम को डिगने नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्यान बढ़ाने के साथ मूल्यों को भी कायम रखना होगा तभी यह समाज और देश के लिए उपयोगी होगा।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST