Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार कांग्रेस घोषणापत्र के लिए लोगों की राय मांगेंगे सोनिया, राहुल
'

कांग्रेस घोषणापत्र के लिए लोगों की राय मांगेंगे सोनिया, राहुल

PTI

- November,24 2013 4:13 AM IST

पार्टी की केन्द्रीय घोषणा पत्र समिति की एक बैठक वहां होने वाली है जो सीधे लोगों से उनकी राय हासिल करेगी ताकि उन सुझावों को दस्तावेज में शामिल कर उसक अधिक समावेशी बनाया जा सके।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से पार्टी नेताओं से यह कहते रहे हैं कि पार्टी के नीति निर्धारण में जमीनी लोगों को शामिल किये जाने की जरूरत है और पार्टी जब अपना घोषणा पत्र तैयार करे तो प्रखंड कांग्रेस कमेटी से भी जानकारी ली जाए ।

इस साल जनवरी में जयपुर में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में दिये गये राहुल गांधी के भाषण के प्रमुख बिंदुओं में यह भी शामिल था । उन्होंने 23 अक्तूबर को अलवर में पार्टी घोषणा पत्र के लिए एक अलग से वेबसाइट का भी शुभारंभ किया था । इस वेबसाइट ने लोगों से कांग्रेस पार्टी के 2014 के चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे हैं ।

इस वेबसाइट के अलावा पार्टी पूरे देश में सीधे जनता के साथ विचार विमर्श कर रही है और लोगों से उनकी राय प्राप्त कर रही है ताकि उन सुझावों को घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया जा सके ।

ए के एंटनी, पी चिदम्बरम, सुशील कुमार श्ंिादे, आनंद शर्मा, दिगिवजय सिंह, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित, अजित जोगी, रेणुका चौधरी, पी एल पुनिया, मोहन गोपाल, और जयराम रमेश इस घोषणा पत्र समिति के सदस्य हैं ।

एंटनी की अध्यक्षता में पिछले महीने हुई घोषणा पत्र समिति की दूसरी बैठक में गांधी ने नेताओं से कहा था कि जनता से प्राप्त होने वाले सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाना चाहिए । समिति की पहली बैठक 9 अगस्त को हुई थी ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST