सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में दावा किया कि पूरे मामले के मुख्यमंत्री निवास से तार जुड़े हुए हंै । सिंह ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल के निदेशक के काल रिकार्ड की जांच हो तो इसमें मुख्यमंत्री निवास के फोन नम्बर पर परीक्षा के समय अनेक बार बात करने के भी प्रमाण मिल सकते हंै ।
मध्य प्रदेश में पिछले दस साल से भाजपा की सरकार है और यहां इसी महीने की 25 तारीख को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
पूर्व में मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा अराजपत्रित सरकारी सेवकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव ने अफसोस जताया कि इसी बोर्ड को अन्य विभागों में भी नियिुक्तियों की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।
कांग्रेस नेता ने मांग की कि जितनी संख्या में एमबीबीएस के फर्जी एडमिशन हुए हैं उन्हें निरस्त किया जाये और उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची में जो छात्र छात्रायें हैं उन्हें मेडिकल कालेजों में स्थान दिया जाये ।
सिंह ने कहा कि इसी तरह के फर्जी एडमिशन छत्तीसगढ में भी हुए हैं और छत्तीसगढ सरकार ने पूरा प्रकरण सीबीआई को सौंपने का निर्णय ले लिया है । लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने यह साहस नहीं दिखाया है ।
: भाषा : कुमार : जलीस
नननन