औद्योगिक मांग बढ़ने से मक्का और जौ में भी तेजी का रूख रहा ।
बाजार सूत्रों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के बीच स्टाकिस्टों की लिवाली के चलते चावल बासमती में तेजी आई ।
चावल बासमती सामान्य और पूसा ..1121 किस्म के भाव 200 रू. की तेजी के साथ क्रमश: 7900: 8000 रू. और 7600 : 8100 रू. क्विंटल बंद हुए ।
मक्का और जौ के भाव 20 रू. की तेजी के साथ क्रमश: 1410: 1415 रू. और 1150 : 1155 रू. क्विंटल बंद हुए ।