अधिकारियों ने यहां बताया कि कल ईद की नमाज के बाद किरातपुर-अकबराबाद रोड पर एक ठेले वाले से चाट खाने के पश्चात बच्चों को पेटदर्द होने लगा और उन्हें उल्टियां आने लगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस के अग्निहोत्री ने बताया कि बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस के अनुसार बच्चों ने जो चाट खायी थी, वह बासी थी, जिसकी वजह से बच्चे बीमार पड़ गए।
इस सिलसिले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।