उद्योगपति अनिल अंबानी और जेपी गोयनका योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से कल मिलेंगे।
वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी बदलने के साथ सरकार को अहलूवालिया को नीति निर्माण में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस सप्ताह की शुरूआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अहलूवालियो से मुलाकात की थी। इससे पिछले सप्ताह वोडाफोन इंडिया के चेयरमैन अनलजीत सिंह तथा यूबी समूह के चेयरमैन विजय माल्या ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष से मुलाकात की थी।
अनिल अंबानी का समूह बिजली, दूरसंचार तथा अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ा है जो नीति संबंधी बाधाओं से जूझ रहा है।
गोयनका जेपी गोयनका ग्रुप आफ कंपनीज के प्रमुख हैं। उनकी कंपनी रसायन तथा रबड़ क्षेत्र से जुड़ी है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिये प्रणव मुखर्जी के वित्ती मंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वित्त विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखी है।
भाषा