दिल्ली प्रदेश भाजपा राजधानी में सीएनजी के दाम में हाल ही में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ मंगलवार को शहर के 14 प्रमुख सीएनजी फिलिंग स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर इस फैसले से राजधानी के पर्यावरण को बिगाड़ने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया, सीएनजी के दाम बढ़ गये हैं। इस फैसले का नकारात्मक पहलू यह है कि दिल्ली में सीएनजी ईंधन की कम उपलब्धता और सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल आसानी से मुहैया होने से लोग डीजल से चलने वाले वाहन खरीदने चाहेंगे।