डिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तार
अन्य समाचार मार्कशीट से बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी अरबी मूल की ब्रिटिश मॉडल वरदा
'

मार्कशीट से बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी अरबी मूल की ब्रिटिश मॉडल वरदा

PTI

- July,10 2012 4:25 AM IST

कैटरीना कैफ और एमी जैक्सन के बाद ब्रिटेन की एक और मॉडल बॉलीवुड में अपनी मंजिल तलाशने आ रही है। लंदन में रह रही अरबी मूल की ब्रिटिश मॉडल वरदा खान फिल्म मार्कशीट से बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही हैं।

शैक्षणिक घोटालों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राकेश रंजन कुमार कर रहे हैं और इसमंे अभिनेता इमराद जहीद मुख्य भूमिका में हैंं।

वरदा पिछले दो सालांे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग कर रही हैं। उन्होंने हमेशा से ही बॉलीवुड में काम करने का सपना देखा था।

पीटीआई से बात करते हुए वरदा ने कहा, मैं हमेशा से अभिनेत्री बनाना चाहती थी। मॉडलिंग इससे ही जुड़ी एक शुरूआत थी। फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश पाना बहुत कठिन है लेकिन मैं खुश हूं कि आखिरकार मुझे मौका मिल ही गया।

चौबीस वर्षीय वरदा फिल्म में दूसरी शीर्ष भूमिका में हैं। इसमें वह न्यूयार्क की एक लड़की की भूमिका में नजर आएंगी।

वरदा ने कहा, यह एक एक ऐसा किरदार है जिससे मैं खुद को जोड़ सकती हूं। मेरा चरित्र एक कामुक औरत का है।

वरदा ने कहा कि वह इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई में मॉडलिंग करती रही हैं। उन्होंने रैंप पर कैटवॉक किया है और कई पत्रिकाओं के लिए फोटो शूट करवाए हैं।

वरदा अरबी मूल की हैंंं। उनका जन्म जेद्दा में हुआ था। वह धाराप्रवाह उर्दू बोलती हैं और हिन्दी बोलने में भी उन्हें कोई दिक्क्त नहीं होती। हालांकि उच्चारण की समस्या हैं लेकिन उनका कहना है कि इसे सुधारने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी।

वरदा अब भारत में ही बसना चाहती हैं। उन्होंने कहा, अब मैं भारत में ही रहने की सोच रही हूं ताकि मैं अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे सकूंं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST