Paris Olympics 202, Day 7: भारतीय दल आज काफी सारे मुकाबले देखने को मिलेंगे। आज दिन में ब्रॉन्ज मेडल विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) पर सबकी नजरें होंगी जो ईशा सिंह के साथ भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे 25 मीटर पिस्टल महिलाओं की इंडिविजुअल क्वालिफाइंग एक्यूरेसी स्पर्धा में भाग लेंगे।
वहीं, भारतीय निशानेबाज अनंत जीत सिंह नरुका भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे।
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा पुरुषों की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले गोल्फ स्पर्धा के दूसरे दिन, दोपहर 12:30 बजे IST से एक्शन में होंगे। भारतीय तीरंदाजी टीम अंकिता भजन और धीरज बोम्मदेवरा की मिश्रित टीम के साथ भी एक्शन में होगी, जो भारतीय समयानुसार 1:19 PM बजे से अपने 1/8 एलिमिनेशन मैच में मैदान में उतरेगी।
इसके अलावा भारतीय जूडोका तूलिका मान भी भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से महिलाओं की 78 किमी जूडो स्पर्धा में भारतीय चुनौती का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हॉकी में 4:45 बजे भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 4:45 बजे IST से फिर से एक्शन में होगी, जबकि भारत के विष्णु सरवनन और नेथरा कुमाना क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की नौकायन डोंगी प्रतियोगिता में अपना अभियान जारी रखेंगे।
भारतीय शीर्ष शटलर लक्ष्य सेन भी भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में होंगे। एथलेटिक्स में अंकिता और पारुल भारतीय समयानुसार रात 9:40 बजे महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ के पहले दौर में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि तजिंदरपाल सिंह तूर भारतीय समयानुसार रात 11:40 बजे पुरुषों के शॉटपुट क्वालिफिकेशन राउंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
-कौन से टीवी चैनल पर पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच देखें ?
पेरिस ओलंपिक 2024 के मैचों को Sports 18 1 HD/SD, Sports 18 2 HD/SD, VH1, MTV चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
-भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच फ्री में कहां देखें ?
बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक को Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
चेक करें भारत का पेरिस ओलंपिक में 2 अगस्त, 2024 का शेड्यूल
| Paris Olympics 2024: India schedule on August 2 | ||
| Indian events | Athletes | Time (IST) |
| Golf (Men’s Individual Stoke Play; Day 2) | Gaganjeet Bhullar and Shubhankar Sharma | 12:30 |
| Shooting (25m Pistol Women’s Qualification Precision) | Manu Bhaker and Esha Singh | 12:30 |
| Shooting (Skeet Men’s Qualification; Day 1) | Anant Jeet Singh Naruka | 13:00 |
| Rowing (Men’s sculls; Finals D) | Balaraj Panwar | 13:00 |
| Archery (Mixed Team) | Ankita Bhajan and Dheeraj Bommadevara | 13:19 |
| Judo (Women’s 78kg) | Tulika Maan | 13:30 |
| Sailing (Women’s Dinghy) | Nethra Kumanan | 15:45 |
| Hockey (Men’s) | India vs Australia | 16:45 |
| Badmintion (Men’s singles; Q/F) | Lakshya Sen | 18:30 |
| Sailing (Men’s Dinghy) | Vishnu Saravanan | 19:05 |
| Athletics (Women’s 5000m; Round 1) | Ankita and Parul Chaudhary | 21:40 |
| Athletics (Men’s Shot Put Qualification) | Tajinderpal Singh Toor | 23:40 |