facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताब

महामारी और लॉकडाउन से वाहन बिक्री पर ब्रेक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:07 AM IST

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए स्थानीय लॉकडाउन से मई में वाहनों की बिक्री पर जबरदस्त मार पड़ी है। देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी की बिक्री अप्रैल के मुकाबले मई में 71 फीसदी कम रही। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कर्मचारियों की सुरक्षा एवं औद्योगिक ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर रोक के कारण मारुति सहित कई कंपनियों को अपने कारखाने बंद करने पड़े थे। हालांकि कार विनिर्माता उत्पादन प्रक्रिया में ऑक्सीजन का बहुत इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन वाहनों के कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियों में इसका व्यापक स्तर पर इस्तेमाल होता है।
संक्रमण के मामले कम होने और पाबंदियों में ढील दिए जाने से वाहन विनिर्माताओं को उम्मीद है कि जून से बिक्री में सुधार हो सकता है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में संक्रमण फैलने से दोपहिया की बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।
मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘आगे सब कुछ कोविड के मामलों पर निर्भर करता है। हालांकि इस साल पिछले साल की तुलना में स्थिति अलग है। पिछले साल पूरी तरह लॉकडाउन था और टीके भी उपलब्ध नहीं थे।’ टोयोटा मई महीने में महज 707 वाहन बेच पाई। टोयोटा किर्लोस्कर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, ‘पिछले महीने हमारे बिदाडी संयंत्र में कोई उत्पादन नहीं हुआ और देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन की वजह से बिक्री भी मामूली रही। लेकिन अब हमें बिक्री में सुधार होने की उम्मीद है क्योंकि काफी ऑर्डर लंबित हैं।’
पिछले साल ग्रामीण इलाकों में संक्रमण नहीं फैला था लेकिन इस बार वहां भी मामले बढ़ रहे हैं जिससे दोपहिया और ट्रैक्टरों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की मई में ट्रैक्टरों की बिक्री 12.13 फीसदी घटकर 24,184 रह गई। अप्रैल में 27,523 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में कृषि उपकरण कारोबार के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, ‘मई में कोविड गांवों तक फैल गया जिससे लोगों ने ट्रैक्टरों की खरीद टाल दी और सरकारी सख्ती की वजह से कई डीलरशिप का परिचालन भी बंद करना पड़ा।’ हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि मॉनसून के सामान्य रहने से किसान ट्रैक्टरों की खरीद करेंगे।
प्रमुख ब्रोकरेज का कहना है कि लॉकडाउन में ढील के बाद टाली गई मांग आ सकती है, जिससे बिक्री में सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 1, 2021 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement