facebookmetapixel
Advertisement
Suzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजी

वाहन निर्माता 6 एयरबैग नीति के खिलाफ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:55 PM IST

प्रमुख वाहन निर्माताओं ने अक्टूबर से 6 एयर बैग नियम क्रियान्वयन का विरोध किया है। बिजनेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (सायम) की ताजा बैठक में सदस्य कंपनियों ने कहा कि 1 अक्टूबर से 6 एयर बैग नियम पर अमल होना है।
सूत्रों का कहना है कि वाहन निर्माताओं का मानना है कि उद्योग की घरेलू क्षमता प्रत्येक वाहन में 6 एयरबैग का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है और क्षमता बढ़ाने के लिए काफी समय की जरूरत होगी। लॉबी समूह सभी प्रमुख वाहन निर्माताओं की तरफ से अब सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएस) के साथ चर्चा में है और वह इस नियम पर पुनर्विचार चाहता है कि देश में ऐसा नियम अनिवार्य नहीं हो।
एमओआरटीएच ने एम-1 श्रेणी में आने वाली कारों के लिए 6 एयरबैग अनिवार्य बनाने के संदर्भ में मसौदा सूचना जारी की है। इस श्रेणी में खासकर ऐसी कारें शामिल हैं जिनमें आठ यात्रियों तक के लिए सीटें हो सकती हैं। यह आदेश 1 अक्टूबर 2022 से निर्मित सभी कारों के लिए प्रभावी होगा।
मसौदा सूचना में कहा गया है कि एम-1 श्रेणी की कारों में दो साइड के टोरसो एयरबैग लगाए जाने चाहिए, जिनमें सामने प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक-एक और दो कर्टेन एयरबैग।
सायम की सदस्य एक कंपनी के अधिकारी ने कहा, ‘मौजूदा समय में जरूरत दो एयरबैग की है और अचानक जरूरत प्रति वाहन बढ़कर चार एयरबैग तक हो रही है। इसलिए इतना उत्पादन कहां से होगा।’
साथ ही, सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत भी एयरबैग उत्पादन को प्रभावित करेगी। एयरबैग को ऐसे सेमीकंडक्टर की जरूरत होती है जिनका इस्तेमाल सेंसर बनाने में किया जाता है, जो एयरबैग को जरूरत पडऩे पर फूलने का संकेत दे सकें।
दूसरी बात यह भी है कि वाहन निर्माताओं का मानना है कि वाहनों में डिजाइन बदलाव के लिए 6 एयरबैग को शामिल करना एक बड़ा परिवर्तन होगा। सभी वाहन 6 एयरबैग लगाने के लिए अतिरिक्त लोडिंग में सक्षम नहीं हैं। इसलिए, कई कंपनियों को 6 एयरबैग लगाने के लिए अपने वाहनों में बड़े और ढांचागत बदलाव लाने होंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘जहां 6 एयरबैग के लिए जरूरी बदलावों को ध्यान में रखते हुए नए मॉडलों को ध्यान में रखा जा सकेगा, वहीं मौजूदा मॉडलों की डिजाइन में बदलाव लाने की प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा।’

Advertisement
First Published - March 3, 2022 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement