facebookmetapixel
फ्लाइट में पावर बैंक पर सख्ती: DGCA के आदेश के बाद एयरलाइंस ने बदला नियम, यात्रियों के लिए अलर्टZomato हर महीने 5,000 गिग वर्कर्स को नौकरी से निकालता है, 2 लाख लोग खुद छोड़ते हैं काम: गोयलनया इनकम टैक्स कानून कब से लागू होगा? CBDT ने बताई तारीख, अधिकारियों से तैयार रहने को कहाUS Venezuela Attack: वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई: वैश्विक तेल आपूर्ति पर क्या असर?GST में बदलाव के बाद भी SUV की यूज्ड कार मार्केट पर दबदबा बरकरार, युवा खरीदारों की पहली पसंदक्या बीमा कंपनियां ग्राहकों को गलत पॉलिसी बेच रही हैं? IRDAI ने कहा: मिस-सेलिंग पर लगाम की जरूरतजिस तरह अमेरिका ने वेनेजुएला से मादुरो को उठा लिया, क्या उसी तरह चीन ताइवान के साथ कर सकता है?कहीं आपकी जेब में तो नहीं नकली नोट? RBI ने बताया पहचानने का आसान तरीकाकई बड़े शहरों में नहीं बिक रहे घर! मेट्रो सिटी में अनसोल्ड घरों का लगा अंबार, 2025 में आंकड़ा 5.7 लाख के पारMCap: शेयर बाजार की तेजी में टॉप 7 कंपनियों का मुनाफा, ₹1.23 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप

अभिनव बिंद्रा बने ‘25 के रन’ के ब्रांड एंबेसडर

Last Updated- December 14, 2022 | 7:25 PM IST
abhinav bindra, अभिनव बिंद्रा

भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को बुधवार को टाटा स्टील कोलकाता ‘25 के रन (25 किलोमीटर की दौड़)’ के लिए स्पर्धा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इसका आयोजन रविवार को होगा। आयोजकों ने कहा कि 40 वर्षीय पूर्व निशानेबाज ने टेनिस की पूर्व दिग्गज मैरी पियर्स का स्थान लिया है, जो‘अस्वस्थ’ हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति में अभिनव बिंद्रा ने कहा, ‘इस आयोजन से धावकों को ऊर्जा मिलेगी और उनमें विश्वास पैदा होगा। मैं इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और हजारों धावकों को इसमें भाग लेता देख कर उत्सुक हूं।’

प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए पांच बार के ओलंपियन के शुक्रवार को शहर आने की उम्मीद है। इसमें जिसमें युगांडा के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विक्टर किपलांगट, मैराथन उपविजेता इथोपिया के एशेट बेकेरे के अलावा श्रीनू बुगाथा और संजीवनी जाधव की भारतीय जोड़ी भी हिस्सा ले रही है।

First Published - December 14, 2022 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट