facebookmetapixel
PMAY Online Registration: ऑनलाइन आवेदन शुरू, घर बनने की राह हुई आसान6-9 महीनों में ₹792 तक जा सकता है Hospital Stock, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदने का सही मौकानतीजों के बाद Kotak Mahindra Bank पर आया ₹2510 तक का टारगेट, ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहGold silver price today: सस्ते हुए सोना चांदी; खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेटबाय नाउ, पे लेटर: BNPL से करें स्मार्ट शॉपिंग, आमदनी का 10-15% तक ही रखें किस्तेंअभी नहीं थमा टाटा ट्रस्ट में घमासान! मेहली मिस्त्री के कार्यकाल पर तीन ट्रस्टियों की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसStock Market Update: Sensex ने 550 पॉइंट की छलांग लगाई, निफ्टी 25,950 के पार; RIL-बैंकों की बढ़त से बाजार चहकासीमेंट के दाम गिरे, लेकिन मुनाफे का मौका बरकरार! जानिए मोतीलाल के टॉप स्टॉक्स और उनके टारगेटStocks To Watch Today: Lenskart की IPO एंट्री से बाजार में हलचल, आज इन दिग्गज शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरEditorial: बाजार में एसएमई आईपीओ की लहर

Year End 2024: अनंत अंबानी की शादी से लेकर नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम करने की सलाह तक; इन वजहों से सुर्खियों में रहा भारतीय बिजनेस जगत

साल 2024 भारतीय बिजनेस जगत के लिहाज से काफी रोचक रहा। 2024 में कई बड़ी घटनाएं हुई, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा।

Last Updated- December 30, 2024 | 1:53 PM IST
तस्वीर में: गौतम अदानी, रतन टाटा, दीपेंद्र गोयल और मुकेश अंबानी

Year End 2024: साल 2024 में भारतीय बिजनेस जगत की कई कहानियां चर्चा में रहीं. भारतीय बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों ने अपने फैसले से लेकर अपने बयानों के चलते देश-दुनिया की मीडिया में सुर्खियां बनाई। साथ ही 2024 में रतन टाटा जैसी बड़ी श​ख्सियत का निधन भी हो गया। यहां उन शख्सियतों के बारे में जानते हैं, जो साल 2024 में न्यूजमेकर बने और देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

गौतम अदाणी (Gautam Adani) 

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के लिए साल 2024 कई मायनों में अच्छा नहीं रहा। अदाणी 2024 में भारतीय बिजनेस जगत के सबसे चर्चित व्यक्तियों में से एक रहे। उनके लिए यह पूरा साल विवादों से घिरा रहा। साथ ही यह साल उनके लिए काफी नुकसानदायक भी रहा। शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा अमेरिका में सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अदाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी और रिश्वत को लेकर आरोप तय किए। अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि अदाणी और उनकी कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए भारतीय अधिकारियों को घूस देने पर सहमति जताई थी। इसके लिए उन्होंने 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी थी और इसे छिपाने का प्रयास किया था। इसमें गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडाणी सहित सात लोगों का नाम सामने आया था।

अमेरिका में लगे आरोप के बाद केन्या सरकार ने भी अदाणी ग्रुप के साथ किए गए सभी डील को रद्द करने की घोषणा कर दी थी। इन डील्स में बिजली ट्रांसमिशन, एयरपोर्ट डेवलपमेंट जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल थे।

साथ ही 2024 में अदाणी ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट कैप बुरी तरह गिर गया। पिछले साल इन कंपनियों का मार्केट कैप 14,19,580 करोड़ रुपये था। इस साल (12 दिसंबर तक) अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों का मार्केट कैप 6.2% गिरकर 13,31,775 करोड़ रुपये रह गया है। इन कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इसका कुल मार्केट कैप 71115 करोड़ रुपए तक गिर गया।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी (Anant Ambani Wedding) से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। मार्च में शुरू हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 12 जुलाई को उनकी शादी के समारोह के साथ खत्म हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में कुल 600 मिलियन डॉलर खर्च हुए। इस समारोह में पूरी दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रिहाना, हिलेरी क्लिंटन, कार्दशियन सिस्टर्स, जस्टिन बीबर आदि शामिल हैं। यह विवाह समारोह गुजरात के जामनगर में हुआ था।

अनंत अंबानी के विवाह समारोह ने देश-दुनिया को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हुई और इसको लेकर अलग-अलग तरह की सुर्खियां भी देखने को मिलीं।

नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) 

बीते साल के अंत में इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने देश के युवाओं को हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। इसके बाद चारों ओर इसको लेकर बहस छिड़ गई थी।

नारायण मूर्ति ने इसको लेकर तर्क दिया था कि अगर देश को तेजी से आगे बढ़ाना है तो युवाओं को हफ्ते में कम से कम 6 दिन और रोजाना 12 घंटे काम करने की जरूरत है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा था कि जापान इतना विकसित इसलिए हो पाया क्योंकि वहां के लोगों ने समय की परवाह न करते हुए जी-तोड़ मेहनत की।

मूर्ति का यह बयान 2024 में भी चर्चा का विषय बना रहा, क्योंकि उन्होंने 2024 में भी कई मंचों पर अपने बयान का बचाव करते हुए उसे सही ठहराया।

जनवरी 2024 में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिमी देशों में रहने वाले सहित कई भारतीय मित्रों ने मुझे फोन किया और मुझे कहा कि वह मेरी सलाह से खुश है। मैं खुद निजी जीवन में इतना काम करता हूं। मैं सुबह 6:20 में ऑफिस पहुंचता हूं और रात के 8:30 में वापस आता हूं और हफ्ते में 6 दिन ऑफिस जाता हूं।”

इसके अलावा बीते दिनों इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी नारायण मूर्ति ने अपने बयान को दोबारा दोहराया।

उन्होंने कहा, “हम भारतीय को अभी भी करने के लिए बहुत कुछ बाकी है। हमें अभी भी बड़ा लक्ष्य लेकर चलना होगा क्योंकि देश में 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन मिलता है। इस मतलब यह है कि देश के 80 करोड़ लोग अभी भी गरीबी में जी रहे हैं। अगर हम मेहनत नहीं करेंगे तो कौन करेगा। युवा पीढ़ी को यह अहसास होना चाहिए कि उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। आपको बड़े लक्ष्य रखने की जरूरत है।”

दीपेंद्र गोयल (Deepinder Goyal) 

जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्र गोयल 2024 में कई बार अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने रहें। वेज ऑर्डर की डिलीवरी पार्टनर के लिए अलग ‘हरे रंग’ की ड्रेस लागू करने के उनके फैसले ने चारों ओर एक बहस छेड़ दी थी। साथ ही जोमैटो ने कहा था कि प्योर वेज खाने को कस्टमर के पास हरे रंग के डिब्बे में भेजा जाएगा।

कंपनी के इस फैसले के बाद विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद कंपनी ने इसे वापस ले लिया था।

इसके अलावा दीपेंद्र गोयल ने नवंबर में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्हें उनकी कंपनी के लिए ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ की जरूरत है। जो भी व्यक्ति इस पद पर आना चाहिए उसे पहले साल में जौमेटो को 20 लाख रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि दूसरे साल में उसे 50 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। दीपेंद्र के इस पेशकश की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्हें बाद में इसपर सफाई देनी पड़ी थी।

बता दें कि गोयल को हाल ही में IDFC फर्स्ट और हुरुन इंडिया द्वारा जारी ‘India’s Top 200 Self-Made Entrepreneurs of the Millennia 2024’ में शामिल किया गया था।

रतन टाटा (Ratan Tata) 

भारत के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को मुंबई में निधन हो गया था। वह 86 साल के थे। रतन टाटा साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे थे। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए और उन्होंने टाटा ग्रुप को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बना दिया।

First Published - December 30, 2024 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट