facebookmetapixel
UIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक

Hindi Diwas 2023: मानव शरीर रचना विज्ञान के नाम से प्रकाशित हुई डॉ ए के द्विवेदी की पहली किताब

इस पुस्तक के लेखन में दो अन्य चिकित्सकों डॉ वैभव चतुर्वेदी और डॉ कनक चतुर्वेदी का भी योगदान रहा है।

Last Updated- September 14, 2023 | 8:02 AM IST
Dr AK Dwivedi's first book published in the name of Human Anatomy

मानव शरीर रचना विज्ञान पुस्तक का लेखन इंदौर के सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक तथा केंद्रीय होमियोपैथ अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ ए के द्विवेदी ने किया है। पुस्तक का प्रकाशन मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी ने किया है।

डॉ. द्विवेदी के अनुसार चिकित्सा विज्ञान में उच्च शिक्षा की पुस्तक लिखने की प्रेरणा उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति प्रोफेसर रामदेव भारद्वाज तथा मध्य प्रदेश चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ आरएस शर्मा से मिली। उनके ही आग्रह पर पुस्तक को सरलतम भाषा में लिखने का निश्चय किया गया और हम अपने इस लक्ष्य को प्राप्त भी कर सके।

लगभग 300 पन्नों की इस पुस्तक में मुख्य रूप से मानव शरीर का परिचय, कंकाल तंत्र, जोड़ों, पेशी तंत्र, तंत्रिका तंत्र, अंत:स्त्रावी तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, लसिका तंत्र, श्वसन तंत्र, पाचन, उत्सर्जन और प्रजनन आदि से संबंधित अध्यायों को शामिल किया गया है। इस पुस्तक के लेखन में दो अन्य चिकित्सकों डॉ वैभव चतुर्वेदी और डॉ कनक चतुर्वेदी का भी योगदान रहा है।

उल्लेखनीय है कि रूस और जापान समेत दुनिया के कई देश अपनी मातृभाषाओं में चिकित्सा की शिक्षा देते हैं। मध्य प्रदेश में भी करीब पांच साल पहले चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को हिंदी में परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में करीब 10 फीसदी बच्चे इस सुविधा का लाभ भी लेते हैं।

First Published - September 14, 2023 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट