facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Corona Remedies IPO की दमदार लिस्टिंग, कमजोर बाजार में ₹1,470 पर एंट्री; हर लॉट पर ₹5712 का मुनाफा

Advertisement

Corona Remedies IPO Listing: कोरोना रेमेडीज के शेयर बीएसई पर 1452 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 1062 रुपये से 390 रुपये से 36 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- December 15, 2025 | 10:35 AM IST
Corona Remedies IPO listing

Corona Remedies IPO Listing: गुजरात स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी कोरोना रेमेडीज के शेयर सोमवार (15 दिसंबर) को बाजार में गिरावट के बावजूद तगड़ी एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 144 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने के बाद इश्यू अप्लाई करने के लिए 10 दिसंबर को बंद हो गया था।

कोरोना रेमेडीज के शेयर बीएसई पर 1452 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 1062 रुपये से 390 रुपये से 36 फीसदी ज्यादा है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 1,470 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 408 रुपये से 38 फीसदी ज्यादा है। लिस्टिंग के बाद शेयर लिस्टिंग प्राइस से लगभग 2 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

GMP को पछाड़ा

कोरोना रेमेडीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों से बेहतर रही। लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब 1,404.5 रुपये पर कोट किए जा रहे थे। इससे संकेत मिल रहा था कि इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 342.5 रुपये या लगभग 32.23 प्रतिशत रहने की उम्मीद थी।

यह भी पढ़ें: Park Medi World IPO अप्लाई किया था; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP क्या दे रहा संकेत

Corona Remedies IPO Details

आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला। इश्यू सब्सक्राइब करने के लिए अंतिम दिन कुल 144.54 गुना सब्सक्राइब किया गया। यह अप्लाई करने के लिए सोमवार (8 दिसंबर) को खुला और बुधवार (10 दिसंबर) को बंद हो गया था। कंपनी ने 6.2 लाख शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 655.3 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।

Corona Remedies IPO Subscription Status

कोरोना रेमेडीज आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिला एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इश्यू को कुल 144.54 गुना अप्लाई किया गया। इश्यू को पेशकश पर रखे 43,36,298 शेयरों के मुकाबले 62,67,60,106 शेयरों के लिए बोलियां मिली।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की केटेगरी को सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। इस केटेगरी को 293.80 गुना बुक किया जा चुका है। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की केटेगरी को 220.18गुना सब्सक्राइब किया गया है। जबकि रिटेल निवेशकों ने 30.39 गुना अप्लाई किया।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement