facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Wakefit Innovations IPO की बाजार में फिकी एंट्री, ₹195 पर सपाट लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Wakefit Innovations IPO Listing: वेकफिट इनोवेशंस के शेयर एनएसई पर 195 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के इश्यू प्राइस के बराबर है।

Last Updated- December 15, 2025 | 11:03 AM IST
Clean Max Enviro Share price

Wakefit Innovations share price: होम और स्लीप सॉल्यूशन प्रोवाइडर वेकफिट इनोवेशन्स ने 15 दिसंबर को शेयर बाजारों में सुस्त एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। आईपीओ अप्लाई करने के लिए 10 दिसंबर को बंद हुआ था और कंपनी ने इश्यू के जरिए 1,288.89 करोड़ रुपये जुटाए।

वेकफिट इनोवेशंस के शेयर एनएसई पर 195 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के इश्यू प्राइस के बराबर है। बीएसई पर, वेकफिट इनोवेशंस के शेयर 194.10 रुपये प्रति शेयर पर खुले। यह प्राइस बैंड के अपर एन्ड से 0.46 प्रतिशत कम है।

वेकफिट इनोवेशंस के आईपीओ की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों से थोड़ी कम रही। डी-स्ट्रीट पर डेब्यू से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ₹199 प्रति शेयर के भाव पर कोट किए जा रहे थे। इसका मतलब आईपीओ के इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹4 प्रति शेयर या करीब 2.05 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें: Corona Remedies IPO की दमदार लिस्टिंग, कमजोर बाजार में ₹1,470 पर एंट्री; हर लॉट पर ₹5712 का मुनाफा

Wakefit Innovations IPO details

वेकफिट इनोवेशंस का आईपीओ 1.93 करोड़ इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू के जरिए ₹377.18 करोड़ जुटाने और 4.68 करोड़ इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹911.71 करोड़ की पेशकश से मिलकर बना था। इस इश्यू के शेयर ₹185–195 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश किए गए थे, जबकि एक आवेदन के लिए लॉट साइज 76 शेयरों का था। यह इश्यू 8 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और कुल मिलाकर इसे करीब 2.52 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ का बेसिस ऑफ अलॉटमेंट 11 दिसंबर को फाइनल किया गया था। कंपनी ने इश्यू प्राइस ₹195 प्रति शेयर तय किया।

यह भी पढ़ें: Park Medi World IPO अप्लाई किया था; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP क्या दे रहा संकेत

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी को OFS से मिलने वाली राशि का कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। OFS के तहत प्राप्त पूरी रकम बेचने वाले प्रमोटर्स और शेयरधारकों को जाएगी।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement