facebookmetapixel
Advertisement
Q4 रिजल्ट के बाद क्यों टूटा BSE का शेयर? ब्रोकरेज बुलिश, दिए ₹4,570 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: चांदी ₹2.60 लाख पार, सोने के भी भाव बढ़ेईरान पर हमले सिर्फ ‘लव टैप’, ट्रंप बोले- सीजफायर अब भी जारीDividend Stocks: अगले हफ्ते ₹40 तक डिविडेंड का मौका; IEX से Godrej तक रहेंगे फोकस मेंQ4 नतीजों के बाद दौड़ा Dabur का शेयर, ब्रोकरेज बोले- ₹600 तक जाएगा भावपल्सर पर बजाज ऑटो का बड़ा दांव, नई बाइक्स से बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारीगुजरात में ग्रीन एनर्जी के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 21.5 गीगावाट परियोजनाओं के लिए निकले बड़े टेंडरदेश में 10 साल में 10 लाख से ज्यादा अपहरण के मामले, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंताGVA: सरकार बदलने जा रही है आर्थिक आंकड़े मापने का तरीकाभारत-ईयू FTA पर बड़ी प्रगति, 2027 तक लागू होने की उम्मीद

एक साल में 44% तक रिटर्न! शेयरखान की BUY लिस्ट में ये 5 स्टॉक्स

Advertisement

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल या उससे ज्यादा अवधि के लिए इन पांच शेयरों में निवेश से 12% से 44% तक रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है

Last Updated- December 15, 2025 | 9:43 AM IST
Stocks to buy today

Stocks to Buy: शेयर बाजार में एक साल या उससे ज्यादा समय के लिए पैसा लगाने वालों के लिए ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान की ओर से कुछ अच्छे शेयर चुने गए हैं। इन शेयरों से आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट में पांच कंपनियों के शेयर शामिल हैं, जो आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हर शेयर के बारे में यह बताया गया है कि उसका अभी का भाव क्या है, आगे उसका भाव कितना हो सकता है और निवेशकों को कितना फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: GIFT Nifty से कमजोर संकेत, एशियाई बाजार लाल निशान में; जानें कैसी होगी शेयर मार्केट की शुरुआत

Aditya Birla Capital:

इस कंपनी का शेयर अभी करीब 362 रुपये का है। इसे खरीदने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आगे चलकर इसका भाव 407 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें करीब 12 प्रतिशत मुनाफा हो सकता है। कंपनी का कामकाज अच्छा दिख रहा है और लोन देने का कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है, इसलिए आगे इसके शेयर से फायदा मिल सकता है।

KPR Mill:

इस कंपनी का शेयर अभी करीब 973 रुपये का है और इसे खरीदने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आगे चलकर इस शेयर का भाव 1,287 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें करीब 32 प्रतिशत तक मुनाफा हो सकता है।

Lemon Tree:

Lemon Tree का शेयर अभी करीब 162 रुपये का है और इसे खरीदने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आगे चलकर इसका भाव 209 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें करीब 29 प्रतिशत तक मुनाफा हो सकता है।

DLF:

DLF का शेयर अभी करीब 699 रुपये का है और इसे खरीदने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आगे चलकर इसका भाव 1,010 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें करीब 44 प्रतिशत तक मुनाफा होने की उम्मीद है।

Gokaldas Exports:

Gokaldas Exports का शेयर अभी करीब 848 रुपये का है और इसे खरीदने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आगे चलकर इस शेयर का भाव 1,140 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें करीब 34 प्रतिशत तक मुनाफा हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement