facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

BS Manthan 2025: फिजिकल बैंकिंग होगी धीमी, डिजिटल का दबदबा बढ़ेगा; बैंकों की बैलेंस शीट का मजबूत होना जरूरी- Uday Kotak

Advertisement

Uday Kotak ने कहा, “अगर भारत टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना चाहता है, तो फाइनैंशियल सेक्टर को और अधिक योगदान देना होगा।”

Last Updated- February 27, 2025 | 1:51 PM IST
BS Manthan 2025

BS Manthan 2025: बिज़नेस स्टैंडर्ड के वार्षिक सम्मेलन ‘मंथन’ में गुरुवार, 27 फरवरी को बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के फाउंडर और डायरेक्टर उदय कोटक (Uday Kotak) ने बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बैंकों की बैलेंस शीट इतनी मजबूत होनी चाहिए कि वे किसी भी झटके को संभाल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में फिजिकल बैंकिंग की रफ्तार धीमी होगी, जबकि डिजिटल बैंकिंग का प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि फिजिकल बैंकिंग पूरी तरह खत्म नहीं होगी, क्योंकि ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए फिजिकल ब्रांच की जरूरत बनी रहेगी।

मजबूत बैलेंस शीट ही बैंकों की स्थिरता की कुंजी: उदय कोटक

उदय कोटक का मानना है कि बैंकों की स्थिरता के लिए उनकी बैलेंस शीट का मजबूत होना आवश्यक है। बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “बैंकों की बैलेंस शीट इतनी मजबूत होनी चाहिए कि वे झटकों को झेल सकें।”

उन्होंने फाइनैंशियल सेक्टर को भारतीय अर्थव्यवस्था का बड़ा उत्प्रेरक (कैटेलिस्ट) बताया और कहा, “अगर भारत टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना चाहता है, तो फाइनैंशियल सेक्टर को और अधिक योगदान देना होगा।”

Also read: बाजार इस समय ‘मंथन’ से गुजर रहा, सही संतुलन बनाना ही असली मंथन- Uday Kotak

भविष्य में धीमी होगी फिजिकल बैंकिंग, डिजिटल का प्रभाव बढ़ेगा

उदय कोटक ने कहा कि भविष्य में फिजिकल बैंकिंग की रफ्तार धीमी हो जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ डिजिटल बैंकिंग का प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन फिजिकल बैंकिंग पूरी तरह खत्म नहीं होगी। ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए फिजिकल ब्रांच की जरूरत बनी रहेगी।

उन्होंने भारतीय बैंकिंग प्रणाली के सफर को याद करते हुए कहा, “मैंने बैंकिंग का पूरा चक्र देखा है, एशियाई संकट से लेकर 2008 के वित्तीय संकट तक और फिर भारतीय बैंकिंग सिस्टम के विकास तक। भारत आज एक सुरक्षित स्थिति में है।” उन्होंने नियामकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “फाइनैंशियल सेक्टर को सही दिशा में ले जाने का श्रेय नियामकों को जाता है।”

(डिस्क्लेमर : बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक परिवार के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement