facebookmetapixel
AI में आत्मनिर्भरता की जरूरत, भारत को सभी स्तरों पर निवेश करना होगा: अभिषेक सिंहAI में 33% बढ़ी नौकरियां, सरकार हर स्तर पर कर रही काम; 10 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग: वैष्णवडिकंट्रोल से लाभ: प्रतिबंध हटाने से देश को मिलेंगे बड़े फायदेEditorial: प्रगति प्लेटफॉर्म से इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार, रुकी परियोजनाओं को मिली गतिवेनेजुएला संकट का भारतीय IT कंपनियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, कारोबार रहेगा स्थिरउत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़ी छंटनी, SIR में करीब तीन करोड़ लोगों के नाम कटेबांग्लादेश में छात्र नेता की हत्या पर उबाल, भारतीयों के ‘वर्क परमिट’ रद्द करने की मांगकई राज्यों में दूषित पानी से सेहत पर संकट, देशभर में बढ़ रहा जल प्रदूषण का खतरानए हवाई अड्डों से होटल उद्योग को मिलेगी रफ्तार, नवी मुंबई और नोएडा बने नए हॉस्पिटैलिटी हबगांवों में कार बिक्री ने शहरों को पछाड़ा, 2025 में ग्रामीण बाजार बना ऑटो सेक्टर की ताकत

सुनील जाखड़ के इस्तीफा देने की ख़बरें ‘बिल्कुल बेबुनियाद’…ये केवल अफवाह: BJP

जाखड़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं 2012-16 के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र हैं।

Last Updated- September 27, 2024 | 1:13 PM IST
BJP flag

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को कहा कि सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) राज्य में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और ये अटकलें ‘बिल्कुल बेबुनियाद’ हैं कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।

वैसे तो 70 वर्षीय जाखड़ खुद फोनकॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं लेकिन उनके करीबी संजीव त्रिखा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ऐसा (पद छोड़ देने जैसा) कुछ नहीं है। एक खबर में दावा किया गया था कि जाखड़ ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख का पद छोड़ दिया है।

प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने इसे ‘बिल्कुल बेबुनियाद’ और ‘झूठा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि जाखड़ पार्टी की प्रदेश इकाई की अगुवाई कर रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान के सिलसिले में गुरुवार को हुई एक बैठक से जाखड़ के दूर रहने के बारे में सरीन ने कहा कि हर बैठक में प्रदेश इकाई प्रमुख का मौजूद रहना जरूरी नहीं है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख पद से जाखड़ के इस्तीफे की खबरों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमान सुनील जाखड़, आपको शुभकामनाएं, अगला ठिकाना क्या होगा?’’

जुलाई 2023 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने थे जाखड़

जाखड़ को जुलाई 2023 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने विधायक अश्विनी शर्मा की जगह ली थी। वह मई 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। उससे तीन महीने पहले कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव हार गयी थी। पूर्व कांग्रेस नेता जाखड़ अबोहर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

जाखड़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं 2012-16 के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र हैं।

First Published - September 27, 2024 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट