facebookmetapixel
Advertisement
SIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीद

योगी सरकार 26 मई को पेश करेगी बजट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:58 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 मई को अपना सालाना बजट विधानसभा में पेश करेगी।  इस बार प्रदेश के बजट का कुल आकार करीब छह लाख करोड़ रुपये हो सकता है।
प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से बुलाया गया है जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक 24 व 25 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 26 मई को बजट पेश किया जाएगा। चर्चा के बाद 31 मई को बजट मतदान के उपरांत पारित किया जाएगा और इसी दिन विनियोग विधेयक सदन में रखा जाएगा। बजट की तैयारियों में जुटे वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार भी बजट का आकार पहले के 5.50 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। बजट में बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बजट का आकार करीब छह लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त वर्ष 2021-22 में योगी सरकार ने 55,0271 करोड़ रुपये बजट पेश किया था। उस वित्त वर्ष में सरकार ने क्रमश: 7301.52 करोड़ रुपये और 8,479.53 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट भी पेश किए थे।
अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के बजट में चुनाव के लिए तैयार किये गए संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों पर ख़ास फोकस रहेगा। बजट के जरिये सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने, महिलाओं व युवाओं के साथ ही किसानों के लिए खासी धनराशि के आवंटन के साथ नई योजनाएं ला सकती है।

Advertisement
First Published - May 16, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement