facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

स्वाति मालीवाल ने सरकार से पूछा, दिल्ली में खुलेआम बिक रहा तेजाब, आप क्या कर रहे?

Last Updated- December 14, 2022 | 3:53 PM IST

स्वाति मालीवाल ने सरकार से पूछा, दिल्ली में खुलेआम बिक रहा तेजाब, आप क्या कर रहे?
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को हुए तेजाब हमले के मद्देनजर कहा कि प्रतिबंध के बावजूद तेजाब

ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में मालीवाल ने कहा कि तेजाब की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए आयोग अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस घटना को लेकर शहर पुलिस को नोटिस जारी किया है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’’

डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा, ‘‘आयोग ने कई नोटिस जारी किए, कई सिफारिशें कीं, लेकिन तेजाब की बिक्री जारी है। जैसे सब्जियां बिकती हैं, वैसे ही कोई भी तेजाब खरीदकर किसी लड़की पर फेंक सकता है। इस मुद्दे पर सरकारों क्यों आंख मूंदे हुए हैं? जब किसी लड़की पर तेजाब से हमला किया जाता है तो उसकी आत्मा जख्मी होती है और उसका जीवन बर्बाद हो जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम तेजाब की बिक्री के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।’’

पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के निकट बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक 17 वर्षीय लड़की पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया।

लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक चिकित्सक ने कहा, “उसका चेहरा सात-आठ प्रतिशत तक झुलस गया है और आंखों पर भी असर हुआ है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।”

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

भाषा शफीक पवनेश

First Published - December 14, 2022 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट