facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

चमड़ी से दमड़ी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:51 PM IST

बीमार पड़े चर्म उद्योग की सेहत सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश में लेदर पार्क बनाने की तैयारी चल रही है।
देश में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत यह पहला लेदर पार्क होगा, जिसे चमड़ा कारोबार के लिए मशहूर कानपुर के पास उन्नाव में बनाया जा रहा है।
यह पार्क कानपुर उन्नाव लेदर डेवलपमेंट कंपनी (केएलसी), उत्तर प्रदेश औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग और आईएलऐंडएफएस की सहयोगी क्लस्टर डेवलपमेंट इनीशिएटिव लिमिटेड बनाएंगी।
आईएलऐंडएफएस के क्षेत्रीय प्रबंधक जयंत प्रकाश ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी। उन्नाव में 200 एकड़ जमीन पर इस पार्क को विकसित किया जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि इस परियोजना की वजह से 12,000 लोगों को नौकरी मिलेगी इसके अलावा 120 टैनरी प्लांट्स को भी जमने के लिए जगह की जरूरत पड़ेगी। शहर में चमड़ा कारोबार की 200 से ज्यादा इकाइयां पहले ही कारोबार को किसी नई जगह पर ले जाने की इच्छा जता चुकी हैं। लेदर पार्क उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रस्तावित लेदर पार्क के लिए 40 फीसदी राशि का निवेश डीआईपीपी करेगा, जबकि बाकी का इंतजाम स्थानीय कंपनियों को ही करना होगा। इसके लिए 10 मेगावाट का बिजली संयंत्र पहले ही स्थापित किया जा चुका है।
पीपीपी मॉडल के तहत बनेगा पहला लेदर पार्क
कानपुर के पास उन्नाव में बनाया जाएगा
200 एकड़ जमीन पर फैला होगा लेदर पार्क
12,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद
40 फीसदी पैसा सरकारी एजेंसी लगाएगी
स्थानीय इकाइयां करेंगी बाकी बचा हुआ निवेश

Advertisement
First Published - April 10, 2009 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement