facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

अब सस्ते इलेक्ट्रॉनिक अंग

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 AM IST

कृत्रिम शारीरिक अंग बनाने वाली कंपनी आर्टिफिशियल लिंब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (अल्मिको) ने शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कम कीमत में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की योजना बनाई है।
कंपनी ने नए इलेक्ट्रॉनिक अंग और बैटरी से चलने वाली व्हीलचेयर बनाई है। इससे विकलांग लोगों को काफी फायदा होगा क्योंकि अभी तक बाजार में हाथ से ही चलने वाली व्हीलचेयर मौजूद है।
अल्मिको के अधिकारियों के अनुसार हाथ से चलने वाले उत्पादों को उपयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की मदद से चलाना जरूरी है। अल्मिको के मुख्य प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जगमोहन उप्पल ने बताया कि दुनिया भर में इस तरह के  कुछ ही ऑटोमेटिक उत्पाद मौजूद हैं। उन्होंने बताया, ‘हमने विदेश के मुकाबले यहां इन उत्पादों की कीमत 30-40 फीसदी कम रखी है।’
कंपनी ने मोटर से चलने वाली व्हीलचेयर का एक मॉडल भी तैयार कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए आईआईटी गुवाहाटी के इंजीनियरों और कई विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ करार किया है।
इस करार के तहत आईआईटी छात्र गर्मियों के दौरान अल्मिको में प्रशिक्षण लेंगे और तकनीक को और बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। कंपनी ने आठ इलेक्ट्रॉनिक हाथ तो बना लिए हैं लेकिन अभी बड़े स्तर पर इनका उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।
इसके साथ ही आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर छोटी वॉकिंग स्टिक और कम वजन वाली फोल्डिंग व्हीलचेयर और इलेक्ट्रॉनिक हाथ का परीक्षण भी शुरू कर दिया है। अल्मिको अपना विस्तार करने के लिए उज्जैन में नया उत्पादन संयंत्र और चार नए सहकारी संयंत्र लगाने की योजना भी बना रही है।

Advertisement
First Published - April 25, 2009 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement