facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 300 अंक संभला, Nifty Metal में 1% की गिरावटStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

पंजाब में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:09 PM IST

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य पुलिसकर्मियों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 700 कंपनियों को तैनात किया गया था। कुल 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शाम पांच बजे तक औसतन 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मानसा में सबसे अधिक 73.45 प्रतिशत, जबकि मलेरकोटला में 72.84 प्रतिशत मतदान हुआ। फाजिल्का में 70.70 फीसदी, संगरूर में 70.43 फीसदी और मुक्तसर में 72.01 फीसदी मतदान हुआ। अमृतसर में 57.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मोहाली में सबसे कम 53.10 फीसदी मतदान हुआ।   
अमृतसर में एक मतदान केंद्र पर, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आमने-सामने आ गए और उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों नेता अमृतसर पूर्व से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने अपनी मां से उनके पैतृक स्थान पर मुलाकात की।
सोहना-मोहना के नाम से जाने जाने वाले जुड़वा भाइयों सोहन सिंह और मोहन सिंह ने अमृतसर में अपने अलग-अलग वोट डाले। इन दोनों भाइयों के शरीर आपस में जुड़े हुए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने हाल में सोहन सिंह और मोहन सिंह को उनके अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र सौंपे थे। भारत के निर्वाचन आयोग ने सोहना और मोहना को अलग-अलग मतदाता माना था और उन दोनों को व्यक्तिगत मतदान का अधिकार देने का फैसला किया था।    

Advertisement
First Published - February 20, 2022 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement